T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing India IN

CJP के प्रदर्शन से पहले हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सख्ती: पूर्व विधायक-किसान नेता डिटेन, स्टेशनों पर पुलिस के... - Dainik Bhaskar

CJP के प्रदर्शन से पहले हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सख्ती: पूर्व विधायक-किसान नेता डिटेन, स्टेशनों पर पुलिस के... Dainik Bhaskar

First reported 13 hours ago · latest update 2 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हरियाणा में सख्ती बढ़ा दी गई है। पानीपत से दिल्ली तक रेलवे स्टेशनों के बाहर नाके लगाए गए हैं। टिकरी, बदरपुर, कापसहेड़ा और सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की तलाशी के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे पानीपत में कांग्रेस के पूर्व विधायक बलवीर वाल्मीकि को पुलिस ने रास्ते में डिटेन कर लिया। CJP की कोर टीम में हरियाणा के कई चेहरे शामिल हैं। ऐसे में पुलिस की CID विंग पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नजर रख रही है।

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चरखी दादरी निवासी सुधीर सांगवान ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि CID की ओर से फोन किए जा रहे हैं और कुछ कार्यकर्ताओं के घरों के आसपास रेकी भी की जा रही है।

इसी बीच, जर्मनी में रह रहे चर्चित हरियाणवी यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी वीडियो जारी कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। राठी मूल रूप से रोहतक के रहने वाले हैं।

जानिए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही

हरियाणा से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेन रद्द

हरियाणा से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेन रद्द कर दी गई है। नारनौल से दिल्ली जाने वाली 10 ट्रेन शुक्रवार से 11 अक्टूबर तक रद्द की गई है। वहीं, पानीपत से भी दिल्ली जाने वाली 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है। शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक जाने वाली छह ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।

CJP प्रवक्ता का दावा-पुलिस फोन कर रही

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान ने वीडियो जारी कर दावा किया कि जंतर-मंतर पर जाने से रोकने के लिए सरकार पुलिस की मदद ले रही है। दिल्ली पुलिस सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रही है। इसी तरह का रवैया जारी रहा तो अगला प्रदर्शन दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर किया जाएगा।

सांगवान ने कहा कि हरियाणा में CJP से जुड़े साथियों को फोन आ रहे हैं। पुलिस और CID घरों की रेकी कर रही है। वर्करों को फोन किए जा रहे हैं।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 5 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

CJP के प्रदर्शन से पहले हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सख्ती: पूर्व विधायक-किसान नेता डिटेन, स्टेशनों पर पुलिस के... - Dainik Bhaskar

CJP के प्रदर्शन से पहले हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सख्ती: पूर्व विधायक-किसान नेता डिटेन, स्टेशनों पर पुलिस के... Dainik Bhaskar

2 hours ago
85 Dainik Jagran (National)

CJP प्रदर्शन से पहले कांग्रेस और सपा नेता हाउस अरेस्ट, दिल्ली-नोएडा सीमा पर पुलिस की पैनी नजर - Jagran

CJP प्रदर्शन से पहले कांग्रेस और सपा नेता हाउस अरेस्ट, दिल्ली-नोएडा सीमा पर पुलिस की पैनी नजर Jagran

13 hours ago
85 Dainik Jagran (National)

'दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाएं', CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले गृह सचिव का राज्यों और UT को निर्देश - Jagran

'दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाएं', CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले गृह सचिव का राज्यों और UT को निर्देश Jagran

3 hours ago
83 India Today Hindi

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्री परेशान - Aaj Tak

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्री परेशान Aaj Tak

12 hours ago
83 India Today Hindi

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बंद हुए कई मेट्रो स्टेशन, यात्री परेशान - Aaj Tak

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बंद हुए कई मेट्रो स्टेशन, यात्री परेशान Aaj Tak

4 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app