T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 89 3 outlets citing India IN

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, देश-दुनिया और 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव? - Jagran

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, देश-दुनिया और 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव? Jagran

First reported 18 hours ago · latest update 1 hour ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र की अवधि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहन को लेकर भक्तों में खास उत्सुकता रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का वाहन सप्ताह के वार से तय होते हैं। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा के हाथी पर आगमन देश-दुनिया के साथ-साथ प्रकृति और जनजीवन से जुड़े कई संकेत देता है। इस बात को जानकर आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, तो देश, दुनिया और राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, शास्त्रों में मान्यता है कि जब नवरात्र का आरंभ रविवार या सोमवार के दिन होता है, तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है। इस बार शारदीय नवरात्र का आरंभ रविवार के दिन होने के कारण मां दुर्गा का आगमन गज (हाथी) की सवारी पर हो रहा है।

सुख और समृद्धि: गज वाहन को अति शुभ, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसके प्रभाव से अच्छी वर्षा होती है, कृषि उत्पादकता में वृद्धि होती है और अर्थव्यवस्था में मजबूती आती है। सामाजिक संतुलन: देश में समृद्धि का विस्तार होता है और सामाजिक स्तर पर संतुलन बेहतर बनता है।

हाथी पर मां दुर्गा का यह आगमन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए सुख, ऐश्वर्य, मानसिक स्थिरता और कार्य-सिद्धि का शुभ संकेत लेकर आया है। मां भगवती की असीम कृपा से सभी जातकों के जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा और अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। घटस्थापना मुहूर्त: 11 अक्टूबर, सुबह 06 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 10 अक्टूबर, रात 09 बजकर 19 मिनट प्रतिपदा तिथि समाप्त: 11 अक्टूबर, रात 08 बजकर 34 मिनट

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026 कलश स्थापना: पंच पल्लव के बिना अधूरी है पूजा, जानें आम-अशोक के पत्तों का चमत्कारी महत्व

यह भी पढ़ें- 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, व्रत रखने से पहले पढ़ें क्या खाएं और क्या छोड़ेंं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, देश-दुनिया और 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव? - Jagran

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, देश-दुनिया और 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव? Jagran

10 hours ago
83 India Today Hindi

Shardiya Navratri 2026: कल से शुरू नवरात्र, नोट कर लें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त - Aaj Tak

Shardiya Navratri 2026: कल से शुरू नवरात्र, नोट कर लें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त Aaj Tak

18 hours ago
80 Google News Hindi Business

Happy Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि की बधाई देने के लिए शेयर करें 10 शानदार मैसेज, शायरी और फोटो - Hindustan

Happy Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि की बधाई देने के लिए शेयर करें 10 शानदार मैसेज, शायरी और फोटो Hindustan

1 hour ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app