नवरात्रि के दौरान भारत के विभिन्न शहरों में मंदिरों और बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
नवरात्रि के अवसर पर टांडा, फिरोजपुर और हापुड़ सहित भारत के कई शहरों में बाजारों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। लोग पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं और विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं।
First reported 3 days ago · latest update 1 hour ago
हर्ष अग्रवाल, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।
श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की खुशहाली, आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। धार्मिक वातावरण के बीच घरों में भी पूजन, मंत्रोच्चार और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय का कहना है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति माना जाता है।
उन्होंने कहा कि देवी का स्वरूप तेज, ऊर्जा और दिव्यता का प्रतीक है। आठ भुजाओं वाली माता को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है। उनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र और गदा सहित विभिन्न अस्त्र-शस्त्र सुशोभित हैं।
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा की सच्चे मन से आराधना करने पर भक्तों को सकारात्मक ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में उन्नति का आशीर्वाद मिलता है।
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर माता को मालपुए का भोग लगाने की परंपरा भी प्रचलित है। पूजन के दौरान दीप प्रज्वलित कर पुष्प, फल, धूप और नैवेद्य अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने दुर्गा चालीसा का पाठ करते हुए देवी से कष्टों के निवारण व मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा से दूर होंगे सभी रोग, देखें शुभ मुहूर्त, कथा और अचूक मंत्र
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
हापुड़ में चौथे नवरात्र पर मां कूष्मांडा की आराधना, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ - Jagran
हापुड़ में चौथे नवरात्र पर मां कूष्मांडा की आराधना, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ Jagran
1 hour agoफिरोजपुर के चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - Amar Ujala
फिरोजपुर के चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Amar Ujala
3 days agoटांडा में नवरात्रि पर बाजारों में उमड़ी भीड़: दुकानदारों की खूब हुई दुकानदारी, पूजा सामग्री से लेकर व्रत के... - Dainik Bhaskar
टांडा में नवरात्रि पर बाजारों में उमड़ी भीड़: दुकानदारों की खूब हुई दुकानदारी, पूजा सामग्री से लेकर व्रत के... Dainik Bhaskar
3 days ago