शिक्षा महाकुंभ में विद्यार्थियों के स्टार्टअप आइडिया को मिला मंच, शोध और तकनीक पर विशेष फोकस - ETV Bharat
शिक्षा महाकुंभ में विद्यार्थियों के स्टार्टअप आइडिया को मिला मंच, शोध और तकनीक पर विशेष फोकस ETV Bharat
First reported 2 days ago · latest update 4 hours agoराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है. विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में होने वाले नए प्रयोग देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने शिक्षा महाकुंभ जैसे आयोजनों को शिक्षा, शोध और विज्ञान से जुड़े नए विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बताया.
राज्यपाल ने कहा कि युवा शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों का अनुसंधान विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा. इसके लिए वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देना आवश्यक है. युवाओं को केवल शिक्षा हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल समाज और देश की प्रगति के लिए भी करना चाहिए.
'बदलते समय में तकनीक अपनाना जरूरी'
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तकनीक के इस दौर में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है. ऐसे में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करने, आधुनिक तकनीक अपनाने और नवाचार पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक सोच के साथ काम करना होगा. उन्होंने कहा कि विकास के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी बनाए रखना जरूरी है. शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक ज्ञान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के बीच संतुलन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करना होगा.
विज्ञान और तकनीक में युवाओं की भागीदारी पर जोर
जयराम ने कहा कि भारत ने आर्थिक क्षेत्र में प्रगति की है, लेकिन इस गति को बनाए रखने के लिए नई पीढ़ी को शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे आना होगा. युवाओं को विज्ञान और तकनीक में रुचि लेकर नए प्रयोग करने चाहिए. उन्होंने कहा कि अनुसंधान और तकनीकी विकास के जरिए भारत वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता को और मजबूत कर सकता है.
देशभर के शिक्षाविदों के लिए साझा मंच बना शिक्षा महाकुंभ
एनआईटी हमीरपुर में 9 से 11 अक्तूबर तक आयोजित शिक्षा महाकुंभ के छठे संस्करण में देशभर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के करीब 50 कुलपति और निदेशक हिस्सा ले रहे हैं. इसमें आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों से जुड़े शिक्षाविद शिक्षा के बदलते स्वरूप, शोध, नवाचार, पर्यावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर विचार साझा कर रहे हैं.
तीन दिवसीय आयोजन में 16 मल्टी-ट्रैक कॉन्फ्रेंस और आठ विशेष संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के लिए करीब 235 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्राप्त हुए हैं. इनके माध्यम से शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सामने आ रहे नए विचारों पर चर्चा की जा रही है.
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
शिक्षा महाकुंभ में विद्यार्थियों के स्टार्टअप आइडिया को मिला मंच, शोध और तकनीक पर विशेष फोकस - ETV Bharat
शिक्षा महाकुंभ में विद्यार्थियों के स्टार्टअप आइडिया को मिला मंच, शोध और तकनीक पर विशेष फोकस ETV Bharat
2 days agoशिक्षा महाकुंभ में विद्यार्थियों के स्टार्टअप आइडिया को मिला मंच, शोध और तकनीक पर विशेष फोकस - ETV Bharat
शिक्षा महाकुंभ में विद्यार्थियों के स्टार्टअप आइडिया को मिला मंच, शोध और तकनीक पर विशेष फोकस ETV Bharat
2 days agoस्टूडेंट्स ने स्टार्टअप मेले में दिखाया इनोवेशन: रोबोटिक्स, फूड और डिजिटल तकनीक के पेश किए बिजनेस आइडिया - Dainik Bhaskar
स्टूडेंट्स ने स्टार्टअप मेले में दिखाया इनोवेशन: रोबोटिक्स, फूड और डिजिटल तकनीक के पेश किए बिजनेस आइडिया Dainik Bhaskar
4 hours ago