नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल, नैनीताल और आरा सहित देश के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर में अभिनेत्री जहान्वी कपूर की उपस्थिति की भी सूचना है।
First reported 7 hours ago · latest update 2 hours agoनैनीताल में नवरात्र के पहले दिन रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां नयना देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी पूजा-अर्चना की।
ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर, गुफा महादेव, माल रोड के शिव मंदिर और हनुमानगढ़ समेत अन्य मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। मंदिरों में पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।
नवरात्र के साथ रामलीला का भी आगाज
नवरात्र के साथ ही नगर में रामलीला मंचन की भी शुरुआत होगी। श्री राम सेवक सभा की ओर से पिछले तीन महीने से कलाकारों को रामलीला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शेर का डांडा नंबर, सुखताल, तल्लीताल और नारायण नगर में भी रामलीला का मंचन होगा। सभी स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Citations · 4 reports from 4 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
नैनीताल में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़: मां नयना देवी के दर्शन को लगी लंबी कतारें, रामलीला ... - Dainik Bhaskar
नैनीताल में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़: मां नयना देवी के दर्शन को लगी लंबी कतारें, रामलीला ... Dainik Bhaskar
4 hours agoपहली नवरात्रि पर नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर पहुंची जहान्वी कपूर, एक झलक पाने को उमड़ी भीड़ - Jagran
पहली नवरात्रि पर नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर पहुंची जहान्वी कपूर, एक झलक पाने को उमड़ी भीड़ Jagran
2 hours agoजहां भगवान राम और पांडवों ने की थी पूजा! नवरात्र के पहले दिन आरा के प्राचीन मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब - Navbharat Times
जहां भगवान राम और पांडवों ने की थी पूजा! नवरात्र के पहले दिन आरा के प्राचीन मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब Navbharat Times
2 hours agoविंध्याचल: नवरात्र के पहले दिन मां मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, चारों द्वारों पर लंबी कतारें; अलर्ट - Amar Ujala
विंध्याचल: नवरात्र के पहले दिन मां मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, चारों द्वारों पर लंबी कतारें; अलर्ट Amar Ujala
7 hours ago