आयुर्वेद छात्रों ने उज्जैन कॉलेज-अस्पताल के गेट पर जड़ा ताला: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7 दिन से प्रदर्शन कर... - Dainik Bhaskar
आयुर्वेद छात्रों ने उज्जैन कॉलेज-अस्पताल के गेट पर जड़ा ताला: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7 दिन से प्रदर्शन कर... Dainik Bhaskar
First reported 3 days ago · latest update 1 hour agoआयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आयुर्वेद छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज और अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी।
सुबह 9 बजे खुलने वाला अस्पताल दोपहर 2 बजे तक नहीं खुल पाया था। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाने के लिए कॉलेज प्रिंसिपल ओपी व्यास और अस्पताल अधीक्षक मुकेश गुप्ता लगातार समझाते रहे लेकिन छात्र-छात्राए ने लिखित आश्वासन पर अड़े रहे।
इस दौरान पुलिस बल तहसीलदार शेफाली जैन भी करीब एक घंटे तक सभी को समझाती रही, लेकिन छात्र-छात्राए नहीं माने और अस्पताल के बाहर ही मरीज से लेकर अस्पताल स्टाफ परेशान होता रहा।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कालेज प्रबंधन और अधिकारियों ने बच्चों पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी, उन्होंने ताला खुलवाने के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद करीब दो बजे हम लोगों ने अस्पताल का गेट खोल दिया।
₹9,383 से बढ़ाकर ₹21,500 करने की मांग
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की मांग है कि बीएएमएस इंटर्न को मिलने वाला स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह किया जाए। विद्यार्थियों के मुताबिक, वर्तमान में मध्यप्रदेश में बीएएमएस इंटर्न को महज 9,383 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों में इंटर्न को इससे अधिक स्टाइपेंड मिलता है।
एमबीबीएस इंटर्न के बराबर मानदेय की मांग
विद्यार्थियों का कहना है कि बीएएमएस और एमबीबीएस इंटर्न समान तरह की ड्यूटी करते हैं, लेकिन स्टाइपेंड में बड़ा अंतर है। उनका तर्क है कि समान कार्य के लिए समान मानदेय मिलना चाहिए। विद्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि बढ़ा हुआ स्टाइपेंड तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मांग पूरी करने संबंधी लिखित आदेश चाहिए।
सद्बुद्धि यज्ञ और रक्तदान कर चुके हैं छात्र
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं पिछले सात दिनों से धरना दे रहे हैं। इस दौरान वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ सद्बुद्धि यज्ञ और रक्तदान जैसे कार्यक्रम भी कर चुके हैं। इसके बावजूद मांग पर निर्णय नहीं होने से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को कॉलेज और अस्पताल के गेट पर तालाबंदी कर दी।
तालाबंदी के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी हुई। विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांग बीएएमएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर एमबीबीएस इंटर्न के बराबर करना है।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
आयुर्वेद छात्रों ने उज्जैन कॉलेज-अस्पताल के गेट पर जड़ा ताला: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7 दिन से प्रदर्शन कर... - Dainik Bhaskar
आयुर्वेद छात्रों ने उज्जैन कॉलेज-अस्पताल के गेट पर जड़ा ताला: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7 दिन से प्रदर्शन कर... Dainik Bhaskar
3 days agoश्रीलंका में बिहार के कलाकार रेमंत मिश्र करेंगे भारतीय कला का प्रदर्शन, 7 देशों में दिखा चुके हैं हुनर - Jagran
श्रीलंका में बिहार के कलाकार रेमंत मिश्र करेंगे भारतीय कला का प्रदर्शन, 7 देशों में दिखा चुके हैं हुनर Jagran
1 hour agoसंविदा दंत चिकित्सकों का प्रदर्शन! नियमित नियुक्ति समेत 7 मांगें उठाईं - Amar Ujala
संविदा दंत चिकित्सकों का प्रदर्शन! नियमित नियुक्ति समेत 7 मांगें उठाईं Amar Ujala
3 days ago