UP Board की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, फरवरी की इस तारीख से शुरु है एग्जाम, यहां देखिए टाइमटेबल - NDTV India
UP Board की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, फरवरी की इस तारीख से शुरु है एग्जाम, यहां देखिए टाइमटेबल NDTV India
First reported 14 hours ago · latest update 12 hours agoUP Board Date Sheet 2027 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2027 का टाइमटेबल जारी कर दिया है. इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक साथ 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी. तो चलिए जानते हैं कौन सा पेपर कब है और कितनी पालियों एग्जाम संपन्न होगा.
UP Board 2027 परीक्षा की शुरुआत हाईस्कूल के हिंदी और प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट के हिंदी और सामान्य हिंदी विषय से होगी. वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों का अंग्रेजी का पेपर 8 फरवरी को आयोजित होगा.
हाईस्कूल के छात्रों का सामाजिक विज्ञान का पेपर 8 फरवरी, अंग्रेजी का पेपर 10 फरवरी, गणित 13 फरवरी और साइंस का 17 फरवरी को होगा.
वहीं इंटरमीडिएट में हिस्ट्री 10 फरवरी, इकोनॉमिक्स 13 फरवरी, केमेस्ट्री और सोशल साइंस 15 फरवरी, जियोग्राफी 16 फरवरी और फिजिक्स का 17 फरवरी को होगा.
24 फरवरी को हाईस्कूल के स्टूडेंट्स की कृषि और इंटरमीडिएट के छात्रों की कम्प्यूटर सब्जेक्ट की एग्जाम सुबह की पाली में होगी. इसी दिन शाम की पाली में इंटरमीडिएट का संस्कृत सब्जेक्ट का पेपर होगा और इसी के साथ परीक्षा समाप्त हो जाएगी.
बता दें इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी को समाप्त होंगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी.
यह भी पढ़ें- CBSE Date Sheet 2027 LIVE: कभी भी जारी हो सकती है 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यहां जानिए PDF डाउनलोड कैसे करें
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
UP Board की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, फरवरी की इस तारीख से शुरु है एग्जाम, यहां देखिए टाइमटेबल - NDTV India
UP Board की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, फरवरी की इस तारीख से शुरु है एग्जाम, यहां देखिए टाइमटेबल NDTV India
13 hours agoयूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से, 19 दिन में खत्म होगा एग्जाम, चेक करें पूरा परीक्षा कार्यक्रम - ETV Bharat
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से, 19 दिन में खत्म होगा एग्जाम, चेक करें पूरा परीक्षा कार्यक्रम ETV Bharat
12 hours agoUP Board Exam 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 5 फरवरी से, डेट घोषित - News18 Hindi
UP Board Exam 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 5 फरवरी से, डेट घोषित News18 Hindi
14 hours ago