T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 86 3 outlets citing General IN

अधिवक्ता की हत्या और क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका की हार

प्रयागराज में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिली हार से निराश दिखे। ये दोनों अलग-अलग घटनाएं हैं जो भारत और खेल जगत से संबंधित हैं।

First reported 1 day ago · latest update 5 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से कुछ देर पूर्व बड़ी वारदात हुई। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में एक अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की दी गई।

वहीं चापड़ से हमला कर भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व संयोजक व अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल गई।

अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव को गोली मारने का आरोप देवेंद्र मिश्रा पर लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में वकील जुट गए हैं। वहीं भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व संयोजक व अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र को चापड़ से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि सलोरी के काटजू बाग कॉलोनी में हाई कोर्ट के अपर शासकीय अधिवक्ता व भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र तथा जनपद न्यायालय के वकील सतीश चंद्र श्रीवास्तव का आमने-सामने ही घर है। दोनों के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है।

पुलिस जांच के मुताबिक, पहले देवेंद्र मिश्र पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से सतीश चंद्र श्रीवास्तव के पेट में गोली मार दी गई। सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इलाज के दौरान देवेंद्र मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दो अधिवक्ताओं की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं सैकड़ों की संख्या में वकीलों की भीड़ भी जुट गई है। पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल कर रहे हैं। हर बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुड्डू मुस्लिम पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का शिकंजा, रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू

यह भी पढ़ें- QR कोड स्कैन कीजिए और 50 हजार इनाम पाइए... UP पुलिस की ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने का अनोखा तरीका

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

प्रयागराज में मुख्यमंत्री के आने से कुछ देर पहले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हत्यारा फरार - Jagran

प्रयागराज में मुख्यमंत्री के आने से कुछ देर पहले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हत्यारा फरार Jagran

5 hours ago
80 Google News Hindi Sports

'ऐसा आगाज...', पहली हार से टूटे अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा, ऑस्ट्रेल‍िया से हारकर हुए दुखी - Aaj Tak

'ऐसा आगाज...', पहली हार से टूटे अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा, ऑस्ट्रेल‍िया से हारकर हुए दुखी Aaj Tak

1 day ago
80 Prabhat Khabar

Breaking News: प्रयागराज में सीएम योगी के दौरे से ठीक पहले बीजेपी नेता और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या - Prabhat Khabar

Breaking News: प्रयागराज में सीएम योगी के दौरे से ठीक पहले बीजेपी नेता और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या Prabhat Khabar

5 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app