T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 101 3 outlets citing India IN

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद बोले- तीन बार CM रह चुकी महिला भी सुरक्षित नहीं - Jagran

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद बोले- तीन बार CM रह चुकी महिला भी सुरक्षित नहीं Jagran

First reported 3 hours ago · latest update 2 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मंगलवार शाम कालीघाट स्थित उनके आवास के सामने चाकू से हमले की कोशिश का आरोप लगा है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने दावा किया कि एक महिला चाकू लेकर ममता की ओर झपटी और उनके साथ गाली-गलौज की।

महिला की पहचान तन्निष्ठा साहा के रूप में बताई गई है। डोला ने इस मामले में कालीघाट थाने के ओसी को ईमेल भेजकर शिकायत की है। घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

डोला सेन के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे वह ममता बनर्जी और तृणमूल नेता वैश्वानर चट्टोपाध्याय के साथ कालीघाट मिलन संघ की दुर्गापूजा में जा रही थीं।

इसी दौरान एक महिला ने ममता को 'पीसी' (हुआ) कहकर पुकारा और उनकी ओर दौड़ी। डोला का आरोप है कि महिला नशे में थी और उसने ममता पर झपटने की कोशिश की।

इसके बाद वह सड़क पर लेटकर गाली-गलौज करने लगी। डोला ने दावा किया कि महिला के हाथ में चाकू था। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने खुद को सिविक वालंटियर और ममता का भांजी बताया। घटना के बाद डोला ने वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी।

उनके मुताबिक, दोनों ने खुद को राज्य पुलिस का कर्मी बताया और कहा कि कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण वे कार्रवाई नहीं कर सकते।

डोला ने आरोप लगाया कि पुलिस महिला को दूर ले जाकर चाय पिला रही थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद अब कोलकाता में केंद्र सरकार और CEC के खिलाफ मार्च निकालेगी टीएमसी, रैली में ममता बनर्जी हो सकती हैं शामिल

यह भी पढ़ें- ममता की हिरासत पर अभिषेक का भाजपा पर हमला, बोले- आम लोगों के विरोध से इतनी घबराहट क्यों

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद बोले- तीन बार CM रह चुकी महिला भी सुरक्षित नहीं - Jagran

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद बोले- तीन बार CM रह चुकी महिला भी सुरक्षित नहीं Jagran

3 hours ago
85 NDTV India

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, महिला छिपाकर लाई थी हथियार? - NDTV India

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, महिला छिपाकर लाई थी हथियार? NDTV India

3 hours ago
79 News18 Hindi

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, टीएमसी ने दर्ज कराया केस, पुलिस ने महिला को पकड़ा - News18 Hindi

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, टीएमसी ने दर्ज कराया केस, पुलिस ने महिला को पकड़ा News18 Hindi

2 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app