यूपी के ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान, पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की भी सुविधा - NDTV India
यूपी के ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान, पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की भी सुविधा NDTV India
First reported 1 day ago · latest update 1 day ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ग्राम प्रहरियों व उनके परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा भी देने जा रही है. मानदेय में एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि से अब उन्हें 2500 के बजाय 3500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. इस तरह हर ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये की अतिरिक्त आय होगी. साल 2017 में ग्राम प्रहरियों को महज 1500 रुपये मानदेय मिलता था, जिसे 2019 में बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया था. अब जिम्मेदारी के साथ सरकार उनकी सुविधाएं भी बढ़ा रही है. ग्राम प्रहरी गांव की सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उनकी सजगता और समय पर दी गई सूचना किसी बड़ी अनहोनी को टाल सकती है.
बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले जो लोग सत्ता में थे, वही लूट-खसोट भी करते थे. जो रहनुमा थे, वही चोर भी थे, वही डकैती डालते थे या डलवाते थे. तो जनता किससे उम्मीद करती? पुलिस भी मौन रह जाती थी. आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों के मन में कानून का भय है. लोग बेखौफ होकर पर्व-त्योहार मनाते हैं. नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इसका जीवंत उदाहरण है. प्रदेश की कानून-व्यवस्था के प्रति देश-दुनिया की धारणा बदल चुकी है. बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले या लूट-चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधियों का गंभीर परिणाम भुगतना तय है. जिन लोगों ने बुराई पाली थी, जनता ने उनको जवाब दे दिया और जो अच्छाई लेकर के चले थे, वे प्रदेश को भी अच्छा बनाने में सफल हुए हैं.
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि पर मां चंद्रघंटा को नमन करते हुए कहा कि घंटे का नाद भयमुक्त वातावरण पैदा करता है. जगत जननी मां भगवती का यह स्वरूप असुरों, अराजक तत्वों, दंगाइयों और आतंकियों के मन में भय पैदा करने का प्रतीक है. ये गूंज घंटे की भी हो सकती है और हमारी कड़कदार आवाज की भी. वर्ष 2017 से पहले कोई पर्व या त्योहार आने से पहले ही उपद्रव शुरू हो जाता था. लोग उत्सव मनाने के बजाय अशांति की आशंका से चिंतित रहते थे.
सीएम योगी ने आगे कहा कि अब लोग उपद्रव भूल चुके हैं और प्रदेशभर में शारदीय नवरात्रि का आयोजन हर्षोल्लास से हो रहा है. देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन कर पा रहे हैं, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की है. हजारों स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं और पूजा पंडालों में आस्था का उत्सव इसी सुरक्षित वातावरण का प्रमाण है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया में अपनी छवि बदल दी है. पहले मुट्ठीभर लोगों के अपराधों का खामियाजा प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को भुगतना पड़ता था. सबके सामने पहचान का संकट था. यूपी के बाहर जाने पर लोग अपनी पहचान छिपाने को मजबूर होते थे. स्थिति यह थी कि धर्मशालाओं और होटलों में कमरा मिलना मुश्किल होता था. वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद सबसे बड़ी चिंता इस धारणा को बदलने की थी. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने इस दिशा में सफलता हासिल की है. अब उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी पहचान छिपाने की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें | 'आखिरी मिनट में तैयार होना चाहिए क्वेश्चन पेपर', NEET पेपर लीक पर बोले नंदन नीलेकणि
यह भी पढ़ें | UPSC निकालने के लिए सोशल मीडिया से दूरी जरूरी नहीं, हिंदी मीडियम के छात्रों को IAS प्रिंस कुमार के टिप्स
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
यूपी के ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान, पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की भी सुविधा - NDTV India
यूपी के ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान, पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की भी सुविधा NDTV India
1 day agoग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात: एक हजार रुपये मानदेय बढ़ा, इस सुविधा का भी मिलेगा लाभ; सीएम योगी ने किया एलान - Amar Ujala
ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात: एक हजार रुपये मानदेय बढ़ा, इस सुविधा का भी मिलेगा लाभ; सीएम योगी ने किया एलान Amar Ujala
1 day agoग्राम प्रहरियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, इलाज होगा कैशलेस - inextlive
ग्राम प्रहरियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, इलाज होगा कैशलेस inextlive
1 day ago