T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 87 3 outlets citing World YE

Houthi rebels launch missile attack on Yemen's presidential palace, prime minister escapes

Multiple Hindi outlets report that Houthi forces fired five ballistic missiles at the presidential palace in Yemen. The prime minister was inside at the time but survived. Reported fatalities differ, with some sources saying four deaths and others five.

First reported 18 hours ago · latest update 3 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

डिजिटल डेस्क, अदन। यमन के अदन में राष्ट्रपति भवन (अल-माशिक पैलेस) को निशाना बनाकर किए गए एक भीषण हूती मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। अदन में छह तेज धमाके सुने गए। हूती विद्रोहियों ने यह हमला बैलेस्टिक मिसाइल से किया था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

कैबिनेट के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस हमले में कई सुरक्षा गार्ड मारे गए या गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दो सरकारी अधिकारियों ने रॉयटर्स को पुष्टि की है कि हमले के वक्त वहां मौजूद देश के प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस बीच, हूतियों ने एयरलाइंस को एक बार फिर चेतावनी दी है कि सऊदी अरब का हवाई क्षेत्र और वहां के हवाई अड्डे सुरक्षित नहीं हैं।

यमन के समाचार आउटलेट सबा के मुताबिक, कैबिनेट ने इस हमले को हूतियों की बढ़ती आक्रामकता का एक हिस्सा करार दिया है।

सरकार का कहना है कि इसमें ताइज, लाहिज और सऊदी अरब के नागरिक इलाकों पर किए जा रहे लगातार हमले भी शामिल हैं, जो क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।

हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के जवाब में यमन की सरकारी सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। सेना ने दावा किया है कि हूतियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस पाने के लिए चलाए जा रहे उनके डॉन ऑफ यमन अभियान के तहत, पिछले 24 घंटों के भीतर हूतियों के ठिकानों पर कुल 1,250 हमले किए गए हैं।

सेना के प्रवक्ता मजीद अल-नुजैली ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि इन अभियानों में लड़ाकू विमानों, ड्रोन, तोपखाने और रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे हूतियों के 150 वाहन नष्ट हो गए।

नुजैली ने एक पोस्ट में कहा, प्रारंभिक जमीनी अनुमानों से संकेत मिलता है कि लगभग 700 मिलिशिया तत्वों को निष्क्रिय कर दिया गया है, और (150) से अधिक वाहनों, कारों, युद्ध, परिवहन और आपूर्ति साधनों को नष्ट या निष्क्रिय कर दिया गया है।

सऊदी सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलीकी ने बताया है कि युद्ध के दौरान हूती के 127 शस्त्रागार और मिसाइल लांचर नष्ट किए गए हैं। गठबंधन की जवाबी कार्रवाई जारी है। गठबंधन ने हूती पर नागरिकों और नागरिक ठिकानों पर हमलों का आरोप लगाया है।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि सऊदी शहरों पर बढ़ रहे हवाई हमलों के मद्देनजर लोग अपने घरों में ही रहें।

साथ ही किसी घटना का वीडियो बनाने या फोटो खींचने से भी मना किया है। इस तरह की घटनाओं का वीडियो, फोटो और सूचना भी सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने या किसी को न भेजने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में दूतावास के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

हूती विद्रोहियों का यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला, 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री - Jagran

हूती विद्रोहियों का यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला, 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री Jagran

18 hours ago
84 Hindustan Hindi

इस देश के राष्ट्रपति भवन पर मिसाइल से हमला, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, 4 की मौत - Hindustan

इस देश के राष्ट्रपति भवन पर मिसाइल से हमला, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, 4 की मौत Hindustan

17 hours ago
84 Navbharat Times

Houthis Missile Attack: यमन के राष्ट्रपति भवन पर हूतियों ने दागी 5 मिसाइलें, अंदर थे PM, 5 की मौत - Navbharat Times

Houthis Missile Attack: यमन के राष्ट्रपति भवन पर हूतियों ने दागी 5 मिसाइलें, अंदर थे PM, 5 की मौत Navbharat Times

3 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app