नेपाल में भारी तबाही लेकिन तिब्बत में आई आपदा के बारे में अब तक क्या पता है?
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है और प्राकृतिक आपदा से तिब्बत में भी भारी नुक़सान होने की पुष्टि हुई है. अब तक तिब्बत के हालात के बारे में क्या-क्या पता है?
First reported 3 weeks ago · latest update 1 week ago
नेपाल के रसुवा ज़िले भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में कम से कम 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
रसुवा ज़िला तिब्बत सीमा से सटा हुआ है. चीन के सरकारी मीडिया ने बताया है कि तिब्बत में एक भयानक पानी और कीचड़ की बाढ़ के बाद काफ़ी लोग मारे गए हैं. कई लोग लापता भी बताए गए हैं.
बीबीसी की चीन संवाददाता लॉरा बिकर ने बताया है कि बॉर्डर पर लगे सर्विलांस कैमरे के फुटेज में इमारतें पूरी तरह से कीचड़ और पानी में डूबी हुई दिख रही हैं.
चीन में किसी आपदा के बड़े पैमाने का अंदाज़ा लगाना हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि देश में सभी मीडिया को, खासकर तिब्बत में, सावधानी से कंट्रोल किया जाता है.
हालांकि जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व्यक्तिगत रूप से निर्देश देते हैं, तो यह आमतौर पर इस बात का संकेत होता है कि घटना बहुत गंभीर है.
उन्होंने बचाव अभियान की टीमों से कहा है कि वे लापता लोगों को ढूंढने के लिए हर मुमकिन कोशिश करें.
चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट सीसीटीवी ने नेपाल से सटे तिब्बत की ओर एक ट्रेड हब पर कीचड़ और पानी की बाढ़ से "बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने" की ख़बर दी है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों को "पूरी ताक़त से" खोजने के लिए कहा है. साथ ही उन्होंने दूसरी आपदाओं को रोकने के लिए मज़बूत मॉनिटरिंग और अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाने को कहा है.
चीन की सरकार ने भी कर्मचारियों को खोज और बचाव मिशन के लिए तिब्बत जाने का निर्देश दिया है. तिब्बत चीन के नियंत्रण में एक स्वायत्त क्षेत्र है.
नेपाल और तिब्बत की सीमा पर आई बाढ़ से नेपाल में भारी तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं.
वहीं इस बाढ़ से तिब्बत में भी भारी तबाही की आशंकाएं जताई जा रही हैं.
ग्यिरोंग काउंटी का बॉर्डर चीन और नेपाल के बीच टूरिस्ट और ट्रैफिक के लिए मेन क्रॉसिंग पॉइंट है. वहां क़रीब 4,000 लोग रहते हैं.
लॉरा बिकर ने बताया है कि बीबीसी से बात करने वाले स्थानीय कर्मियों ने बताया है कि, तिब्बती बॉर्डर इलाक़े में कई चीनी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स भी चल रहे थे.
कई एजेंसियों को लगाया गया है, जिसमें 200 जियोलॉजिकल, इंजीनियरिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स स्टाफ़ की एक टीम शामिल है, जो टोही ड्रोन, 3डी लेज़र स्कैनर, लाइफ डिटेक्टर और रेस्क्यू इक्विपमेंट से लैस है.
इलाके में सड़कें, कम्युनिकेशन और बिजली भी अभी भी बंद है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
Citations · 6 reports from 6 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
नेपाल में भारी तबाही लेकिन तिब्बत में आई आपदा के बारे में अब तक क्या पता है?
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है और प्राकृतिक आपदा से तिब्बत में भी भारी नुक़सान होने की पुष्टि हुई है. अब तक तिब्बत के हालात के बारे में क्या-क्या पता है?
2 weeks agoआपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे - Dainik Bhaskar
आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे Dainik Bhaskar
2 weeks agoनेपाल आपदा: त्रासदी के बीच तिब्बत में मौतों का आंकड़ा क्यों छिपा रहा है चीन? - Jagran
नेपाल आपदा: त्रासदी के बीच तिब्बत में मौतों का आंकड़ा क्यों छिपा रहा है चीन? Jagran
2 weeks agoआपदा प्रबंधन एडीएम ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण - Hindustan
आपदा प्रबंधन एडीएम ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण Hindustan
1 week agoमोबाइल पर मिलेगी तुरंत आपदा चेतावनी, अमित शाह-सिंधिया करेंगे नई प्रणाली लॉन्च - DD News
मोबाइल पर मिलेगी तुरंत आपदा चेतावनी, अमित शाह-सिंधिया करेंगे नई प्रणाली लॉन्च DD News
3 weeks agoनेपाल आपदा: महिला की आंखों-देखी, सब कुछ बह गया - Prabhat Khabar
नेपाल आपदा: महिला की आंखों-देखी, सब कुछ बह गया Prabhat Khabar
1 week ago