T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing India IN

गुरुग्राम में तालाब में डूबने से मासूम की मौत: छठ घाट पर बच्चों संग नहाने गया था; शोर सुनकर दौड़े लोग - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में तालाब में डूबने से मासूम की मौत: छठ घाट पर बच्चों संग नहाने गया था; शोर सुनकर दौड़े लोग Dainik Bhaskar

First reported 2 weeks ago · latest update 1 week ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

गुरुग्राम शहर में देवीलाल कॉलोनी स्थित छठ घाट तालाब के गहरे पानी में डूबने से छह वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान छह वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। अंकुश के पिता नहीं है और वह अपनी मां के साथ देवीलाल कॉलोनी में अपने मामा के घर पर रह रहा था।

गुरुवार को अंकुश गली के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते छठ घाट के पास स्थित तालाब की तरफ चला गया।

चश्मदीदों के अनुसार, गर्मी और उमस के कारण तालाब के पास पहुंचे बच्चे पानी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान खेलते-खेलते अंकुश तालाब के उस हिस्से में चला गया, जहां पानी काफी गहरा था। गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह अचानक पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और तालाब में अंकुश की तलाश शुरू की।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

युवाओं ने काफी मशक्कत के बाद मासूम अंकुश को पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। अंकुश की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बच्चे को खोने के गम में मां बदहवास हालत में है।

लापरवाही पर भड़के स्थानीय निवासी

इस दर्दनाक हादसे के बाद देवीलाल कॉलोनी के निवासियों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि छठ घाट का यह तालाब लंबे समय से हादसों को न्योता दे रहा है। लोगों ने बताया कि इस तालाब के गंदे और गहरे पानी को निकलवाने के लिए उन्होंने कई बार स्थानीय पार्षद से लेकर नगर निगम अधिकारियों तक लिखित शिकायतें भेजी थीं।

शिकायत के बाद भी नहीं किया बंद

निवासियों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और किसी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यदि समय रहते प्रशासन ने इस तालाब का पानी साफ करवाकर इसे सुरक्षित किया होता या इसके चारों तरफ बैरिकेडिंग की होती, तो आज एक मां का इकलौता चिराग नहीं बुझता।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस तालाब को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

गुरुग्राम में तालाब में डूबने से मासूम की मौत: छठ घाट पर बच्चों संग नहाने गया था; शोर सुनकर दौड़े लोग - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में तालाब में डूबने से मासूम की मौत: छठ घाट पर बच्चों संग नहाने गया था; शोर सुनकर दौड़े लोग Dainik Bhaskar

2 weeks ago
80 Google News Hindi Business

कालू का बास व्यापार मंडल कार्यकारिणी विस्तार, प्रेम प्रकाश बुनकर अध्यक्ष बने - Dainik Bhaskar

कालू का बास व्यापार मंडल कार्यकारिणी विस्तार, प्रेम प्रकाश बुनकर अध्यक्ष बने Dainik Bhaskar

1 week ago
79 News18 Hindi

गोंडा: मॉन्स्टेरा के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में प्रयोग की जानकारी - News18 Hindi

गोंडा: मॉन्स्टेरा के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में प्रयोग की जानकारी News18 Hindi

2 weeks ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app