T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 110 4 outlets citing Politics IN

हिंदी बोलते उज्बेक छात्रों का VIDEO देख गदगद हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर यूं जताई खुशी - India TV Hindi

हिंदी बोलते उज्बेक छात्रों का VIDEO देख गदगद हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर यूं जताई खुशी India TV Hindi

First reported 2 weeks ago · latest update 1 week ago
T.A.M verified this synthesis across 4 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Google News Hindi Politics Authority 80

नई दिल्ली: उज्बेकिस्तान की अपनी राजकीय यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद के कुछ युवा छात्रों का एक वीडियो देखकर खुशी जताई है। वीडियो में उज्बेकिस्तान के छात्र प्रधानमंत्री मोदी का हिंदी में गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उज्बेकिस्तान के उनके युवा मित्रों का उत्साह देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई, खासकर इसलिए क्योंकि छात्रों ने हिंदी में इतनी अच्छी तरह अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा पर गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

'उज्बेकिस्तान की अपनी यात्रा शुरू करने से पहले मुझे अपने उज्बेकिस्तान के युवा मित्रों का उत्साह देखकर बहुत खुशी हो रही है, जिसे उन्होंने इस वीडियो में खूबसूरती से व्यक्त किया है। इसे और भी खास बनाने वाली बात यह है कि उन्होंने यह हिंदी में किया और बहुत अच्छी तरह किया।'

बता दें कि वीडियो में ताशकंद के कई छात्र बारी-बारी से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते दिखाई देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने वीडियो संदेश में एक छात्र ने कहा,

'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद में आपका स्वागत है। मेरा नाम समंदर है। हम ताशकंद के छात्र हैं और आपके ताशकंद आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद आपका इंतजार कर रहा है।'

'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, आपको सादर नमस्कार। ताशकंद की धरती आपको बुला रही है। हम उस खूबसूरत मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मोदी जी, ताशकंद आपका इंतजार कर रहा है।'

एक छात्र ने भारत की संस्कृति के प्रति अपनी रुचि जताते हुए कहा,

'आदरणीय मोदी जी, ताशकंद की ओर से आपको प्यार भरा नमस्ते। हम हिंदी भाषा सीख रहे हैं और भारत की संस्कृति से बहुत प्रभावित हैं। हम आपका ताशकंद में स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद आपका इंतजार कर रहा है।'

एक दूसरे छात्र ने भारत और उज्बेकिस्तान की दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा,

'माननीय प्रधानमंत्री जी को सादर नमस्कार। भारत और उज्बेकिस्तान की दोस्ती हमारे लिए बहुत खास है। हमें उम्मीद है कि आप जल्द ही ताशकंद आएंगे। हम आपका इंतजार कर रहे हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की दो देशों की यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को और मजबूत करेगी। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर दो दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा के लिए ताशकंद जाएंगे। अपनी यात्रा को लेकर जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

'हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी ने काफी प्रगति की है। मैं राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। साथ ही हम विकसित भारत और यांगी उज्बेकिस्तान के अपने साझा विजन को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार करेंगे।'

ताशकंद यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने इन स्थानों को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों का प्रतीक बताया। यह प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। इससे पहले वह 2015 में उज्बेकिस्तान गए थे। इसके बाद 2016 और 2022 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए भी उज्बेकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग लगातार बढ़ा है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने 2018 में भारत की राजकीय यात्रा की थी। इसके बाद उन्होंने 2019 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भी हिस्सा लिया था।

ताशकंद में द्विपक्षीय कार्यक्रम पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे। वहां वह 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की इस दो देशों की यात्रा को मध्य एशिया के देशों के साथ भारत के राजनीतिक, आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नेपाल के राष्ट्रपति ने की भारत की मदद की तारीफ, PM मोदी को मंत्री ने बताया ‘बेहद उदार’

↗ Read the original at Google News Hindi Politics

Citations · 4 reports from 4 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

80 Google News Hindi Politics ★ most authoritative citation

हिंदी बोलते उज्बेक छात्रों का VIDEO देख गदगद हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर यूं जताई खुशी - India TV Hindi

हिंदी बोलते उज्बेक छात्रों का VIDEO देख गदगद हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर यूं जताई खुशी India TV Hindi

2 weeks ago
80 Google News Hindi Entertainment

'पुरानी शबाना जाग गई हैंं...', जावेद अख्तर पुराने पलों को याद कर हुए गदगद - Aaj Tak News

'पुरानी शबाना जाग गई हैंं...', जावेद अख्तर पुराने पलों को याद कर हुए गदगद Aaj Tak News

2 weeks ago
80 Google News Hindi Business

सेबी के नए सर्कुलर से बाजार गदगद, ग्रो से एंजल वन तक के शेयर पर टूटे निवेशक - Hindustan

सेबी के नए सर्कुलर से बाजार गदगद, ग्रो से एंजल वन तक के शेयर पर टूटे निवेशक Hindustan

1 week ago
80 Google News Hindi Sports

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद गदगद हुईं भारतीय कप्तान, कहा - बेखौफ और आक्रामक खेल दिखाकर खुश हूं - India TV Hindi

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद गदगद हुईं भारतीय कप्तान, कहा - बेखौफ और आक्रामक खेल दिखाकर खुश हूं India TV Hindi

1 week ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app