T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 110 4 outlets citing Politics IN

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और अन्य नेताओं की भागीदारी

SCO शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। मीडिया रिपोर्टों में पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ दूरी को लेकर चर्चा की गई है, साथ ही शहबाज शरीफ द्वारा साझा की गई फोटो के क्रॉप होने पर भी विवाद सामने आया है।

First reported 2 weeks ago · latest update 1 week ago
T.A.M verified this synthesis across 4 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

डिजिटल डेस्क, बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने खरी-खरी बातें कहीं। पीएम मोदी ने कहा कि इस आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना बेहद जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने उसी हॉल में खरी-खरी सुनाई, जहां शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। पीएम ने कहा, "हमें एक सुर में यह कहना होगा कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं हो सकती।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "हमें आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना होगा, जिसमें उसकी फंडिंग, लोगों की भर्ती, कट्टरपंथ को बढ़ावा देना और सुरक्षित ठिकाने शामिल हैं।" पीएम मोदी की टिप्पणियों में सीधे तौर पर पाकिस्तान की उस पुरानी नीति का जिक्र था, जिसके तहत वह भारत पर हमले के लिए आतंकी गुटों का समर्थन करता रहा है।

पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। भारत की क्रूज मिसाइलों और ड्रोन्स ने पाकिस्तान के अंदर मौजूद उन ठिकानों और सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया था, जिनका इस्तेमाल आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में सहयोग होना चाहिए, बशर्ते वे दूसरों के संप्रभु क्षेत्र का सम्मान करें। जानकारों के मुताबिक, एससीओ के मंच पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की मौजूदगी में इस मामले पर भारत का औपचारिक पक्ष रखने का सबसे सीधा जरिया था, खासकर इसलिए क्योंकि तथाकथित सीपीईसी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से होकर गुजरता है।

सीपीईसी का पूरा नाम चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का 3,000 किलोमीटर लंबा एक नियोजित नेटवर्क है, जो चीन के शिनजियांग क्षेत्र को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से जोड़ता है।

यह भी पढ़ें: 'विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें...', GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 4 reports from 4 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

SCO समिट में आतंकवाद पर पीएम मोदी ने सुनाई खरी-खरी, मुंह ताकते रह गए शहबाज - Jagran

SCO समिट में आतंकवाद पर पीएम मोदी ने सुनाई खरी-खरी, मुंह ताकते रह गए शहबाज Jagran

1 week ago
80 Google News Hindi Politics

SCO समिट में मोदी-पुतिन-जिनपिंग, क्या बड़ा होने वाला है? मुनीर-शहबाज की क्यों बढ़ने लगी टेंशन? - News18 Hindi

SCO समिट में मोदी-पुतिन-जिनपिंग, क्या बड़ा होने वाला है? मुनीर-शहबाज की क्यों बढ़ने लगी टेंशन? News18 Hindi

2 weeks ago
80 Google News Hindi Business

शर्मनाक फोटोक्रॉप के बाद शहबाज का डैमेज कंट्रोल, अब शेयर की SCO समिट की फुल फोटो - Aaj Tak News

शर्मनाक फोटोक्रॉप के बाद शहबाज का डैमेज कंट्रोल, अब शेयर की SCO समिट की फुल फोटो Aaj Tak News

1 week ago
79 News18 Hindi

SCO सम्मेलन में PM मोदी ने जिनपिंग से लिया हालचाल, पास खड़े शहबाज को देखा तक नहीं - News18 Hindi

SCO सम्मेलन में PM मोदी ने जिनपिंग से लिया हालचाल, पास खड़े शहबाज को देखा तक नहीं News18 Hindi

2 weeks ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app