T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 89 3 outlets citing India IN

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार कप्तानी संभाली और टीम को प्रभावशाली जीत दिलाई, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। रिपोर्टों में उनके प्रदर्शन को प्रमुख बताया गया है।

First reported 2 weeks ago · latest update 1 week ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस समय जो कर रहे हैं उसमें कमाल ही हो रहा है। दलीप ट्रॉफी में वह ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं और अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखा चुके हैं। सेमीफाइनल में उनके हिस्से टीम की कप्तानी भी आ गई और फिर उन्होंने जो फैसला किया उसने तो टीम की मौज ही करा दी।

ईस्ट जोन बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ उतरी है। मैच के पहले दिन रविवार को टीम के नियमित कप्तान ईशान किशन को विकेटकीपिंग करते हुए कलाई में चोट लग गई। ऐसे में उपकप्तान वैभव ने कप्तानी का जिम्मा संभाला। कप्तानी मिलने के बाद उनके चेहरे पर हंसी आ गई और फिर उन्होंने ऐसा फैसला किया जो टीम के हित में साबित हुआ।

Stand-in Captain Vaibhav Sooryavanshi goes for the review with 3 seconds remaining...and gets it right 👏

DRS done right as the set Aryan Juyal (46) is dismissed ✅

The celebrations say it all 🙌#DuleepTrophy pic.twitter.com/IwBQbr8hJQ

बात डीआरएस को लेकर है। पारी का 40वां ओवर फेंक रहे थे मुकेश कुमार। उनके सामने थे विकेट पर पैर जमा चुके आर्यन जुयाल। वह अर्धशतक के करीब थे। ओवर की दूसरी गेंद मुकेश ने ऑफ स्टम्प की लाइन पर फेंकी जिस पर आर्यन बीट हो गए। ईशान की जगह विकेटकीपिंग कर रहे कुमार कुशाग्र ने कैच पकड़ा और अपील की। पहली ही स्लिप पर वैभव खड़े थे। उन्होंने भी अपील की। मुकेश कुमार भी अपील कर रहे थे, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया।

वैभव काफी आश्वस्त थे फिर भी उन्होंने मुकेश से बात करके रिव्यू लिया। रिव्यू में पता चला की गेंद आर्यन के बल्ले का किनारा लेकर गई है। तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया। आर्यन ने 113 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 46 रन बनाए। उनके आउट होते ही सेंट्रल जोन की टीम का स्कोर चार विकेट खोकर 99 रन हो गया।

जैसे ही रिव्यू में पता चला की गेंद बल्ले से छूकर गई है वैसे ही वैभव जोर से चिल्लाए और उनके साथ उनकी टीम भी। कप्तान के तौर पर अपने पहले रिव्यू की सफलता की चमक वैभव के चेहरे पर साफ दिख रही थी। उनके इस रिव्यू से सेंट्रल जोन ने अपना एक सेट बल्लेबाज खो दिया और ईस्ट जोन को बड़ा विकेट मिल गया।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की खुली किस्मत, बीच मैच में बने ईस्ट जोन के कप्तान

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: सेमीफाइनल में रजत की टीम को वैभव से मिलेगी चुनौती, मध्य और पूर्व क्षेत्र के बीच होगी टक्‍कर

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 5 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी तो छा गए! कप्तानी में पहली बार लिया रिव्यू और कर दिया कमाल, टीम की हो गई मौज- Video - Jagran

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी तो छा गए! कप्तानी में पहली बार लिया रिव्यू और कर दिया कमाल, टीम की हो गई मौज- Video Jagran

2 weeks ago
85 NDTV India

Duleep Trophy: दक्षिण क्षेत्र दलीप ट्रॉफी के फाइनल में, पहले ही इन 3 खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, ऑलराउंडर को फिर से मिलेगा मौका? - ndtv.in

Duleep Trophy: दक्षिण क्षेत्र दलीप ट्रॉफी के फाइनल में, पहले ही इन 3 खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, ऑलराउंडर को फिर से मिलेगा मौका? ndtv.in

1 week ago
85 Dainik Jagran (National)

Duleep Trophy Final: ईशान किशन की सेंचुरी और वैभव सूर्यवंशी का जलवा, पहले दिन ईस्ट जोन ने गाड़ा खूंटा - Jagran

Duleep Trophy Final: ईशान किशन की सेंचुरी और वैभव सूर्यवंशी का जलवा, पहले दिन ईस्ट जोन ने गाड़ा खूंटा Jagran

1 week ago
85 Dainik Jagran (National)

Duleep Trophy 2026: कप्तान ईशान किशन का डबल धमाल, दलीप ट्रॉफी में ठोका पहला दोहरा शतक - Jagran

Duleep Trophy 2026: कप्तान ईशान किशन का डबल धमाल, दलीप ट्रॉफी में ठोका पहला दोहरा शतक Jagran

1 week ago
80 Google News Hindi Sports

Duleep Trophy के फाइनल में 'शतक' पूरा करेंगे मोहम्‍मद शमी, एक दिन पहले सीएबी करेगा सम्‍मानित - Jagran

Duleep Trophy के फाइनल में 'शतक' पूरा करेंगे मोहम्‍मद शमी, एक दिन पहले सीएबी करेगा सम्‍मानित Jagran

1 week ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app