'पहले डायन; अब भौजाई', महंगाई को लेकर तेजस्वी का PM मोदी और सम्राट सरकार पर तीखा हमला - Jagran
'पहले डायन; अब भौजाई', महंगाई को लेकर तेजस्वी का PM मोदी और सम्राट सरकार पर तीखा हमला Jagran
First reported 1 week ago · latest update 1 week ago
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान कृष्ण की पूजा के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार पर सियासी प्रहार किया।
मंगलवार को औरंगाबाद के गोह प्रखंड के तुलसी बिगहा पहुंचे तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज है तो बिहार को अपराधमुक्त कैसे करेंगे।
उन्होंने सरकार के अपराध नियंत्रण के दावों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया। गोह पहुंचने पर तेजस्वी यादव का राजद विधायक अमरेंद्र कुशवाहा के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
उन्होंने कानून व्यवस्था के साथ सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कथित फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने पुलिस कार्रवाई और सरकार की जवाबदेही पर सवाल किया। कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘मोदी जी को पहले महंगाई डायन लगती थी, अब भौजाई लगती है।’
उन्होंने बिहार में पेपर लीक, घोटाले और युवाओं के रोजगार के सवाल पर लाठीचार्ज जैसी घटनाओं का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
उन्होंने बिहार की आर्थिक स्थिति पर भी सरकार को घेरा। कहा कि राज्य के एक व्यक्ति पर करीब 27 हजार रुपये का कर्ज है। सरकार को रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।
इससे पहले मंच पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद दीप प्रज्वलित कर जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन किया। आयोजकों ने उन्हें मुकुट पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने की।
तेजस्वी यादव ने मंच से कहा कि अजय यादव और गोह विधायक के आमंत्रण पर गोह आए हैं। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के साथ गोह विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं।
जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों को बधाई दी। महोत्सव में टेकारी विधायक अजय कुशवाहा, सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र यादव, कौलेश्वर यादव, नंदलाल यादव, अजय आर्य सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बिहार में RJD को मिली 'प्रोफेशनल' पावर, डॉक्टर-इंजीनियर और प्रोफेसर ने पकड़ा लालू का लालटेन
यह भी पढ़ें- तेजस्वी की RJD का नया फॉर्मूला: 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिलाध्यक्ष, चुनाव लड़ने पर भी रहेगी रोक
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
'पहले डायन; अब भौजाई', महंगाई को लेकर तेजस्वी का PM मोदी और सम्राट सरकार पर तीखा हमला - Jagran
'पहले डायन; अब भौजाई', महंगाई को लेकर तेजस्वी का PM मोदी और सम्राट सरकार पर तीखा हमला Jagran
1 week ago'निकायों का बजट रोका, SC-ST और OBC का हक मारा', राजस्थान निकाय चुनाव से पहले डोटासरा का BJP सरकार पर हमला - Navbharat Times
'निकायों का बजट रोका, SC-ST और OBC का हक मारा', राजस्थान निकाय चुनाव से पहले डोटासरा का BJP सरकार पर हमला Navbharat Times
1 week agoपहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान जाएंगे भारतीय खिलाड़ी, साउथ एशियन गेम्स के लिए सरकार से मिली अनुमति - Navbharat Times
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान जाएंगे भारतीय खिलाड़ी, साउथ एशियन गेम्स के लिए सरकार से मिली अनुमति Navbharat Times
1 week ago