बारिश के बीच ताज-उल-मसाजिद में 62 लोगों ने किया रक्तदान: महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मस्जिद से दिय... - Dainik Bhaskar
बारिश के बीच ताज-उल-मसाजिद में 62 लोगों ने किया रक्तदान: महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मस्जिद से दिय... Dainik Bhaskar
First reported 1 week ago · latest update 1 week agoतेज बारिश भी लोगों के हौसले को नहीं रोक सकी। शुक्रवार को ताज-उल-मसाजिद में आयोजित रक्तदान शिविर में 62 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं 70 लोगों ने नि:शुल्क नेत्र जांच कराई। यह आयोजन होपस्फीयर न्यू वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा संचालित न्यू होप ब्लड हेल्पलाइन की पहल पर ‘एक यूनिट देश के नाम, एक यूनिट किसी की जिंदगी के नाम’ मुहिम के तहत किया गया। रक्तदान शिविर गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया।
बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। कई लोग बारिश में भीगते हुए रक्तदान करने के लिए ताज-उल-मसाजिद पहुंचे। शिविर में 62 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। इसके साथ ही 70 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
शिविर की खास बात महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाओं ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाजसेवा में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। आयोजकों का कहना है कि रक्तदान किसी एक वर्ग या समुदाय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंद इंसान की जिंदगी बचाने का माध्यम है।
इबादत के साथ इंसानियत की सेवा का संदेश
शिविर नायब काजी-ए-शहर भोपाल मौलाना मुफ्ती अली कादर हुसैनी की रहनुमाई में आयोजित किया गया। ताज-उल-मसाजिद जैसे ऐतिहासिक स्थल से हुए इस आयोजन के जरिए सामाजिक सेवा का संदेश देने की कोशिश की गई। आयोजकों ने कहा कि मस्जिदें केवल इबादत की जगह नहीं, बल्कि समाज और इंसानियत की भलाई के कामों का केंद्र भी बन सकती हैं।
होपस्फीयर न्यू वर्ल्ड फाउंडेशन और न्यू होप ब्लड हेल्पलाइन की टीम के मुताबिक यह अभियान एक बड़े प्रयास की शुरुआत है। भविष्य में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच और अन्य जनसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर ले जाने की योजना है। आयोजकों ने कहा, “आज ताज-उल-मसाजिद से 62 लोगों ने रक्तदान किया है। यह सिर्फ 62 यूनिट रक्त नहीं, बल्कि 62 बार इंसानियत के जिंदा होने का संदेश है। बारिश ने रास्ता जरूर मुश्किल किया, लेकिन लोगों के हौसले को नहीं रोक सकी।”
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
बारिश के बीच ताज-उल-मसाजिद में 62 लोगों ने किया रक्तदान: महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मस्जिद से दिय... - Dainik Bhaskar
बारिश के बीच ताज-उल-मसाजिद में 62 लोगों ने किया रक्तदान: महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मस्जिद से दिय... Dainik Bhaskar
1 week agoनोएडा सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक एवं श्री कार्तिकेय मंदिर की चौथी वर्षगांठ मनाई गई - Amar Ujala
नोएडा सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक एवं श्री कार्तिकेय मंदिर की चौथी वर्षगांठ मनाई गई Amar Ujala
1 week agoउम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा - ABP News
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा ABP News
1 week ago