iPhone की कीमत से भी कम में हो जाएगी इंटरनेशनल ट्रिप, परिवार के साथ घूम आएं ये 5 खूबसूरत देश - ndtv.in
iPhone की कीमत से भी कम में हो जाएगी इंटरनेशनल ट्रिप, परिवार के साथ घूम आएं ये 5 खूबसूरत देश ndtv.in
First reported 1 week ago · latest update 3 days agoआज के दौर में 3 लाख रुपये खर्च करने की बात हो तो ज्यादातर लोगों के मन में लग्जरी गैजेट्स का ख्याल आता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आप अपने परिवार के साथ किसी खूबसूरत विदेशी देश की यादगार यात्रा भी कर सकते हैं. दरअसल, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo भारत में करीब 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ है, जिससे यह एक लग्जरी टेक डिवाइस बन गया है. ऐसे में इसकी रकम में कई शानदार इंटरनेशनल डेस्टिनेशन घूमने, नई संस्कृतियों को जानने और बेहतरीन यादें बनाने का मौका मिल सकता है. चलिए आपको बताते हैं ऐसे 5 शानदार ट्रिप्स के बारे में, जिनका खर्च iPhone Duo से भी कम पड़ सकता है.
बाली एक खूबसूरत ट्रॉपिकल डेस्टिनेशन है, जहां आप 3 लाख रुपये से कम के बजट में आरामदायक और लग्जरी छुट्टियां बिता सकते हैं. इस बजट में दो लोगों के लिए एक हफ्ते की यात्रा, फ्लाइट, प्राइवेट विला और बेहतरीन खाने-पीने का खर्च भी शामिल हो सकता है. यहां घूमने के लिए उबुद (Ubud), टेगलालंग राइस टेरेसेस, उलूवातू और नुसा पेनिडा जैसी जगहें काफी लोकप्रिय हैं. प्रकृति, समुद्र तट और शांत माहौल पसंद करने वालों के लिए बाली एक बेहतरीन ऑप्शन है.
मालदीव भारतीय यात्रियों के लिए सबसे आसान और लोकप्रिय विदेशी पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है. यहां पहुंचने पर भारतीयों को फ्री वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाती है. मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से मालदीव के लिए रिटर्न फ्लाइट टिकट कई बार 20,000 रुपये से शुरू हो जाते हैं, जबकि सीजन के अनुसार यह खर्च 40,000 से 45,000 रुपये तक पहुंच सकता है. अगर आप स्थानीय द्वीपों या किफायती 4-स्टार बीच रिसॉर्ट्स में ठहरने का विकल्प चुनते हैं, तो 4 से 5 दिन की शानदार मालदीव ट्रिप 3 लाख रुपये से कम में आसानी से प्लान की जा सकती है.
अगर आपका बजट 3 लाख रुपये है, तो दुबई में 5 से 7 दिन की शानदार छुट्टियां आराम से प्लान की जा सकती हैं. इस बजट में फ्लाइट, 4-स्टार होटल, खाने-पीने का खर्च और प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर शामिल हो सकती है. भारत से दुबई की रिटर्न फ्लाइट आमतौर पर 25,000 से 45,000 रुपये के बीच मिल जाती है, जबकि वीजा और ट्रैवल इंश्योरेंस पर करीब 5,000 से 8,000 रुपये का खर्च आता है. यहां बुर्ज खलीफा, पाम जुमेराह, दुबई मॉल और दुबई फाउंटेन जैसी मशहूर जगहों को देखा जा सकता है.
भारत से ग्रीस की 7 से 8 दिन की यात्रा भी लगभग 3 लाख रुपये के बजट में की जा सकती है. भारत के बड़े शहरों से रिटर्न फ्लाइट का खर्च आमतौर पर 40,000 से 65,000 रुपये तक आता है. वहीं, शेंगेन वीजा और ट्रैवल इंश्योरेंस के लिए करीब 10,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. ग्रीस में एथेंस, सेंटोरिनी और माइकोनोस जैसे खूबसूरत शहर और द्वीप पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
मॉरीशस भी 3 लाख रुपये से कम बजट में घूमने के लिए एक बेहतरीन विदेशी डेस्टिनेशन है. दो लोगों के लिए 5 से 6 दिन की यात्रा में फ्लाइट, आरामदायक होटल और प्रमुख स्थलों की सैर आसानी से शामिल की जा सकती है. भारतीय पासपोर्ट धारकों को यहां फ्री वीजा ऑन अराइवल मिलता है, जो 60 दिनों तक वैध रहता है. इसके लिए पहले से दूतावास जाने या अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती. भारत से मॉरीशस की रिटर्न फ्लाइट का खर्च प्रति व्यक्ति 32,000 से 50,000 रुपये तक हो सकता है.
यह भी पढ़ें:- चेहरे पर काले दाग, धब्बे और पिंपल कैसे हटाएं? टमाटर का ये देसी उपाय कर सकता है कमाल
यह भी पढ़ें:- बर्फ से फिर बना 'ॐ', चमक उठीं पंचाचुली की चोटियां, घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जानें पूरा रूट
Citations · 4 reports from 4 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
iPhone की कीमत से भी कम में हो जाएगी इंटरनेशनल ट्रिप, परिवार के साथ घूम आएं ये 5 खूबसूरत देश - ndtv.in
iPhone की कीमत से भी कम में हो जाएगी इंटरनेशनल ट्रिप, परिवार के साथ घूम आएं ये 5 खूबसूरत देश ndtv.in
3 days agoक्या भारत में सक्रिय है इंटरनेशनल पशु तस्करी सिंडिकेट? 5 ओरंगुटान मिलने के बाद जांच में जुटे पुलिस और कोस्टगार्ड - zeenews.india.com
क्या भारत में सक्रिय है इंटरनेशनल पशु तस्करी सिंडिकेट? 5 ओरंगुटान मिलने के बाद जांच में जुटे पुलिस और कोस्टगार्ड zeenews.india.com
4 days ago5 भारतीय खिलाड़ी को एज फ्रॉड के केस में फंस चुके, दो का इंटरनेशनल डेब्यू भी हुआ - Navbharat Times
5 भारतीय खिलाड़ी को एज फ्रॉड के केस में फंस चुके, दो का इंटरनेशनल डेब्यू भी हुआ Navbharat Times
1 week agoपहली बार पर्दे पर गूंजेगी घाटी की आवाज, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जम्मू-कश्मीर के 5 फिल्मों का चयन - jagran.com
पहली बार पर्दे पर गूंजेगी घाटी की आवाज, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जम्मू-कश्मीर के 5 फिल्मों का चयन jagran.com
6 days ago