T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 133 5 outlets citing India IN

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराए जाने के बाद तनाव, सांसद इकरा हसन नजरबंद

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में एक मस्जिद को गिराए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया या नजरबंद किया, जिसके बाद उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

First reported 1 week ago · latest update 1 week ago
T.A.M verified this synthesis across 5 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन शनिवार सुबह सहारनपुर के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन उसके पहले ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. सपा सांसद के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इकरा हसन के अलावा दूसरे विपक्षी नेताओं पर भी पूरी नजर रखी जा रही है. इकरा हसन से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी यह मुद्दा उठाया था. इस मामले को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल राजनीति गर्माती जा रही है.

जानकारी के अनुसार कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन शनिवार को सहारनपुर के लिए रवाना होने वाली थीं. सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद वह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहती थीं.

🔴#BREAKING: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, इकरा हसन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया@tabishh_husain | #UttarPradesh | @AjayDindian pic.twitter.com/go85RJGLSM

बताया जा रहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने पिछले महीने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को अवैध मानते हुए उसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे. इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय (डीजे कोर्ट) का रुख किया था. डीजे कोर्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर स्टे दे दिया था. वहीं, शुक्रवार को डीजे कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की ओर से किए गए दावे को खारिज कर दिया. इसके बाद प्रशासन की ओर से मस्जिद को लेकर कार्रवाई की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल मस्जिद के गेट पर ताला लगा दिया गया है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में आवाजाही पर रोक लगा दी है. मौके पर पुलिस बल तैनात है और किसी को भी मस्जिद के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील किया है साथ ही जिला मुख्यालय की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. ADF और SP सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं. किसी भी तरह की गतिविधि से निपटने के लिए पीएसी और RRF फोर्स भी तैनात की गई है. विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.

प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी कारण एहतियाती कदम उठाए गए हैं. फिलहाल सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल अलर्ट मोड पर है.

यह भी पढ़ें : राजस्‍थान के जिस स्कूल में CJP के जाने पर हुआ था हंगामा, वहां चलने लगा बुलडोजर

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 5 reports from 5 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर चलने से मचा बवाल, भारी फोर्स तैनात, इकरा हसन को रोका गया - ndtv.in

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर चलने से मचा बवाल, भारी फोर्स तैनात, इकरा हसन को रोका गया ndtv.in

1 week ago
83 India Today Hindi

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन की नजरबंदी से गरमाई सियासत - aajtak.in

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन की नजरबंदी से गरमाई सियासत aajtak.in

1 week ago
82 Amarujala

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराने पर तनाव: इकरा हसन हाउस अरेस्ट, यूपी पुलिस ने रोका तो भड़क गईं सपा सांसद - amarujala.com

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराने पर तनाव: इकरा हसन हाउस अरेस्ट, यूपी पुलिस ने रोका तो भड़क गईं सपा सांसद amarujala.com

1 week ago
80 Google News Hindi Politics

सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर भड़कीं इकरा हसन, बोलीं- चुनाव आते ही शुरू हो जाती है हिंदू-मुस्लिम की राजनीति - aajtak.in

सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर भड़कीं इकरा हसन, बोलीं- चुनाव आते ही शुरू हो जाती है हिंदू-मुस्लिम की राजनीति aajtak.in

1 week ago
79 News18 Hindi

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट वाली मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट - hindi.news18.com

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट वाली मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट hindi.news18.com

1 week ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app