Delhi Building Collapse: अमित शाह से लेकर अरविंद केजरीवाल तक... सत्य निकेतन हादसे पर किसने क्या कहा? - ndtv.in
Delhi Building Collapse: अमित शाह से लेकर अरविंद केजरीवाल तक... सत्य निकेतन हादसे पर किसने क्या कहा? ndtv.in
First reported 1 week ago · latest update 5 days ago
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 6 मंजिल इमारत के ढहने के बाद कई लोगों के दबे होने की आशंका है. इस इमारत में बॉयज पीजी चल रहा था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस इमारत को एक साल पहले खाली करा लिया गया था, लेकिन बीते 2-3 महीने से इसमें फिर से स्टूडेंट का पीजी चलने लगा था. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. जबकि मलबे से 9 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने की घटना दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना. अधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं."केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग गिरने से बहुत दुखी हूं. मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और NDRF के डायरेक्टर जनरल से बात की और जमीनी हालात का जायजा लिया. लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और NDRF मिलकर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. घायलों को सभी जरूरी मेडिकल मदद दी जा रही है. सभी घायलों के जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं."वहीं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णा ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.The collapse of a building at Satya Niketan, Delhi is distressing.
Condolences to those who lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are working at the site and assisting those affected in the mishap: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2026आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सत्य निकेतन, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है. मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए. दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं. सरकार को नींद से जागना होगा. बड़े स्तर पर एक्शन लेकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है." सत्य निकेतन, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए।दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। बड़े स्तर पर एक्शन लेकर… https://t.co/HSzRPPOVJy— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 6, 2026AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने हादसे को लेकर कहा, "सत्य निकेतन में एक और बिल्डिंग गिरने की घटना हुई, यह DU के साउथ कैंपस कॉलेज के स्टूडेंट्स का PG अकोमोडेशन था. मलबे में करीब 30-40 स्टूडेंट्स के दबे होने की आशंका है.
MCD के बिल्डिंग डिपार्टमेंट में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ट्रांसफर का रेट 1.25 करोड़ है. तो यह रुकने वाला नहीं है. यह साकेत बिल्डिंग गिरने जैसी ही कहानी है. ऑडिट के नाम पर, फिर से बिजनेस, जिम, होटल, हॉस्पिटल से करोड़ों की लूट होगी. कुछ नहीं बदलेगा."वहीं हादसे को लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, "चुनाव से कहीं ज्यादा जरूरी मुद्दा यह है कि यहां बच्चे कैसे अपनी जान गंवा रहे हैं और दिल्ली में बिल्डिंग कैसे इस तरह गिर रही हैं. जिस तरह से इन बच्चों की जान गई, वह बहुत दुखद है. सरकार को तुरंत इन बच्चों और उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए और यह पक्का करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए कि ऐसी दुखद घटना दोबारा न हो. यह सच में दिल तोड़ने वाला है. अभी, बच्चों की मदद करने पर ध्यान देना चाहिए."पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा?दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की ख़बर बेहद दुखद और चिंताजनक है. मलबे में छात्रों समेत कई लोगों के दबे होने की आशंका बेहद विचलित करने वाली है. प्रशासन से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाया जाएं और मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए. सरकार इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके."दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की ख़बर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मलबे में छात्रों समेत कई लोगों के दबे होने की आशंका बेहद विचलित करने वाली है।प्रशासन से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाया जाएँ और मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर…— Atishi (@AtishiAAP) September 6, 2026DU प्रेसिडेंट ने क्या कहा?DUSU प्रेसिडेंट आर्यन मान ने कहा, "अभी तक करीब 10-15 स्टूडेंट्स को बचाया गया है, हालांकि कुछ अभी भी अंदर फंसे हुए हैं. हम उनसे बातचीत कर रहे हैं और पूरी NDRF टीम आ गई है. मैंने चीफ मिनिस्टर से बात की है और दूसरी टीमें भी स्टूडेंट्स की मदद के लिए जा रही हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी स्टूडेंट्स को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है; इसमें करीब 15-20 स्टूडेंट्स शामिल थे और 10 को बचा लिया गया है. हमें अभी तक उनकी हालत के बारे में खास जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है. मैंने चीफ मिनिस्टर और कमिश्नर से बात की है. हम इस घटना के बारे में सभी के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं और सभी टीमें साइट पर मौजूद हैं."#WATCH | Delhi: On the building collapse near Satya Niketan in South-West Delhi, DUSU President Aryan Maan says, "Approximately 10-15 students have been rescued so far, though some are still trapped inside.
We are in communication with them, and the entire NDRF team has arrived.… pic.twitter.com/otLICCRuQb— ANI (@ANI) September 6, 2026यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: मलबे के नीचे से आ रही 'बचाओ-बचाओ' की आवाज, चश्मदीद ने बताया- ऐसा लगा भूकंप आ गया
Citations · 6 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
Delhi Building Collapse: अमित शाह से लेकर अरविंद केजरीवाल तक... सत्य निकेतन हादसे पर किसने क्या कहा? - ndtv.in
Delhi Building Collapse: अमित शाह से लेकर अरविंद केजरीवाल तक... सत्य निकेतन हादसे पर किसने क्या कहा? ndtv.in
1 week agoVideo | Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे के बाद संकट! छात्रों का पैसा क्यों नहीं मिला? - ndtv.in
Video | Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे के बाद संकट! छात्रों का पैसा क्यों नहीं मिला? ndtv.in
5 days agoDelhi Building Collapse: मलबे से बचा लो की आवाजें..., 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, क्या बोले चश्मदीद ? - Navbharat Times
Delhi Building Collapse: मलबे से बचा लो की आवाजें..., 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, क्या बोले चश्मदीद ? Navbharat Times
1 week agoDelhi Building Collapse Update: सत्य निकेतन हादसे ने खोली सिस्टम की पोल - Navbharat Times
Delhi Building Collapse Update: सत्य निकेतन हादसे ने खोली सिस्टम की पोल Navbharat Times
1 week agoDelhi Building Collapse: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने का CCTV, रूह कांपा देने वाला हादसा - Navbharat Times
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने का CCTV, रूह कांपा देने वाला हादसा Navbharat Times
1 week agoDelhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’ - Prabhat Khabar
Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’ Prabhat Khabar
1 week ago