अफ़गानिस्तान श्रृंखला में भारत की टीम के प्रदर्शन पर विभिन्न विश्लेषण
हिंदी समाचार स्रोतों ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ भारत की क्रिकेट टीम के हालिया मैचों की चर्चा की। कुछ रिपोर्टें खिलाड़ियों की व्यक्तिगत स्थितियों और टीम चयन को उजागर करती हैं, जबकि अन्य मैच के मोड़ और रणनीति पर फोकस करती हैं। कोई प्रमुख विरोधाभास नहीं दिखा।
First reported 1 week ago · latest update 1 day ago
एक-एक दिन गुजर रहा है, तो फैंस की नजर 13 सितंबर से मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज पर जा लगी है. अगर कोई बड़ा अप्रत्याशित नहीं होता, तो सीरीज के परिणाम से भारत का बच्चा-बच्चा वाकिफ है. और अगर फिर से यह कहें कि करोड़ों भारतीय फैंस की रुचि का केंद्र एक बार परिणाम से ज्यादा वैभव सूर्यवंशी होने जा रहे हैं, तो गलत नहीं ही होगा. चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन चिदंबरम स्टेडियम में उमड़ी भीड़ के लिए सभी गेट खोल देना बताने के लिए काफी है कि जब वैभव अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली में पिच पर उतरेंगे, तो दिल्ली के दिलेरों की प्रतिक्रिया क्या होगी. वैसे, फिलहाल तो मैच के पहले दिन तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच पिच पर हुई 'टक्कर' की चर्चा करोड़ों फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
Look at the way frustrated Tilak Varma pushed Vaibhav Suryavanshi on the chest and appeared to intimidate him. Vaibhav Suryavanshi looked scared at the moment. 👀
What's your view on this? pic.twitter.com/dnNOb7pogf
दरअसल वैभव ने शुरुआत में खासतौर पर अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज पर शॉट जड़े, उससे पूरा दक्षिण क्षेत्र सहम गया. लेकिन कप्तान तिलक वर्मा तब हताश हो गए, जब नई गेंद से खूब जोर लगाने पर भी दक्षिण क्षेत्र को विकेट नसीब नहीं हुआ. ऐसे में पारी के 11वें ओवर के दौरान तिलक धुलाई कर रहे वैभव सूर्यवंशी के नजदीक पहुंचे और शब्द-बाण दागा, "क्या यार ये वाइस कैप्टन!" लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हुई. बात इससे आगे गई. तिलक और आक्रामक हुए, तो वैभव भी पलटवार करने से नहीं चूके:0
"तिलक: 'तुम अभी बहुत छोटे हो. इस मैच में तुम्हारे रन बनाने का कोई मौका नहीं है, क्योंकि विरोधी टीम का कप्तान मैं हूं"
वैभव सूर्यवंशी: "आपको जिस गेंदबाज़ को लाना है ले आओ, मैं अगले ही ओवर में उसकी धज्जियां दूंगा"
दरअसल कम उम्र के वैभव के खिलाफ तिलक ने यह चाल उनका ध्यान भंग करने के लिए चली थी. और जब बॉलर सफर नहीं हुए, तो तिलक की यह चाल चल गई. इस 'टक्कर' के कुछ ही देर बाद वैभव एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए. सीनियर तिलक की चाल वैभव के कम अनुभव पर भारी पड़ गई.
अब यह तो घर का मामला था, लेकिन अब वैभव को अफगानी खिलाड़ियों से कहीं भारी-भरकम शब्दों के लिए तैयार रहना होगा. वास्तव में बैटिंग के दौरान वैभव की इस पहलू से ज्यादा परीक्षा होने जा रही है. सभी ने पहले देखा है कि 15 साल के वैभव शब्द-बाणों से आहत होकर धैर्य खो बैठते हैं. और दिन विशेष पर बड़े-बड़ों की धुलाई करने वाले वैभव के खिलाफ टीम अफगान निश्चित तौर पर इस हथियार को आजमाने जा रही है. ऐसे में सवाल गंभीर एंड कंपनी के लिए बड़ा है कि उसने इस स्थिति में वैभव को लूप में लेकर क्या प्लान तैयार किया है?
प्र-1: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज कब से शुरू हो रही है?
उ: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है.
प्र-2: दलीप ट्रॉफी फाइनल के दौरान तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी से क्या कहा?
उ: वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी से परेशान होकर दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने 11वें ओवर में उनके करीब जाकर कहा, "क्या यार ये वाइस कैप्टन!."
प्र-3: तिलक वर्मा के इस शब्द-बाण (स्लेजिंग) का मैच पर क्या असर पड़ा?
उ: तिलक वर्मा की यह रणनीति काम कर गई. वैभव का ध्यान भटक गया और वह जल्द ही बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे.
प्र-4: आगामी अफगानिस्तान सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?
उ: उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती विपक्षी खिलाड़ियों की स्लेजिंग और मानसिक दबाव का सामना करना होगी, क्योंकि वह आसानी से शब्द-बाणों से प्रभावित होकर अपना धैर्य खो देते हैं.
प्र-5: भारतीय टीम मैनेजमेंट (गंभीर एंड कंपनी) के सामने मुख्य सवाल क्या है?
उ: मुख्य सवाल यह है कि टीम मैनेजमेंट ने मैदान पर विरोधी टीम की स्लेजिंग और दबाव की स्थिति से वैभव को निकालने के लिए क्या रणनीति (प्लान) तैयार की है.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को देखने उमड़ा चेन्नई, फिर वही गलती, इस कमजोरी को बार-बार भुना रहे गेंदबाज
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
तिलक का सूर्यवंशी पर 'वर्ड वार'! वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ कितने तैयार? जानें दलीप ट्रॉफी में पिच पर क्या हुआ - ndtv.in
तिलक का सूर्यवंशी पर 'वर्ड वार'! वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ कितने तैयार? जानें दलीप ट्रॉफी में पिच पर क्या हुआ ndtv.in
1 week agoअफगानिस्तान की टीम को क्यों मिली हार? कप्तान इब्राहिम जादरान ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट - Hindustan
अफगानिस्तान की टीम को क्यों मिली हार? कप्तान इब्राहिम जादरान ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट Hindustan
1 day agoयश ठाकुर की खुल गई किस्मत, हर्षित राणा इंजर्ड तो अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए मिली टीम इंडिया मे... - News18 Hindi
यश ठाकुर की खुल गई किस्मत, हर्षित राणा इंजर्ड तो अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए मिली टीम इंडिया मे... News18 Hindi
5 days ago