T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Sports IN

भारतीय खेल और मनोरंजन जगत की विभिन्न खबरें

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में खेल और मनोरंजन जगत की अलग-अलग खबरें साझा की गई हैं। इनमें दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची, और अभिनेता राजेश खन्ना की एक फिल्म के प्रसिद्ध रोमांटिक गाने की शूटिंग से जुड़े किस्से शामिल हैं।

First reported 1 week ago · latest update 2 days ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Hindustan Hindi Authority 84

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के बल्ले ने उस समय सबसे ज्यादा तबाही मचाई जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। साउथ जोन के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने ना सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। खबर लिखे जाने तक किशन 150 से अधिक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी नजरें दोहरे शतक पर हैं। बता दें, मौजूदा दलीप ट्रॉफी सीजन में ईशान किशन 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। सुदीप कुमार लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हैं।

कप्तान ईशान किशन साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपनी टीम ईस्ट जोन को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ईशान किशन फाइनल की पहली पारी में 160 रन बना चुके हैं और इसी के साथ उनके नाम दलीप ट्रॉफी फाइनल में 218 रन हो गए हैं। उनका औसत फिलहाल 109 का है। ईस्ट जोन के कप्तान की नजरें अपनी टीम को 600 के पार पहुंचाकर जीत पर होगी।

वैभव सूर्यवंशी भले ही फाइनल में अर्धशतक से चूक गए हो, मगर वह दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। वैभव ने आउट होने से पहले 44 रन बनाए 5 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल है। उनके नाम दलीप ट्रॉफी 2026 में 184 रन हो गए हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि दलीप ट्रॉफी 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में सभी खिलाड़ी ईस्ट जोन के ही हैं। जी हां, ईशान किशन, सुदीप कुमार और वैभव सूर्यवंशी के बाद लिस्ट में अभिमन्यु ईश्वरन और कुमार कुशाग्र का नाम है। ईश्वरन ने इस मैच में ईस्ट जोन को धाकड़ शुरुआत दी थी, हालांकि वह शतक से चूक गए। रन आउट होने से पहले उन्होंने 72 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं कुमार कुशाग्र ने फाइनल में सेंचुरी जड़ी।

↗ Read the original at Hindustan Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

84 Hindustan Hindi ★ most authoritative citation

ईशान किशन बने नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में; दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन - Hindustan

ईशान किशन बने नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में; दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन Hindustan

1 week ago
80 Google News Hindi Sports

सहवाग-वॉर्नर नंबर 1, ब्रुक ने की ख्वाजा की बराबरी; पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-3 बैटर - Jansatta

सहवाग-वॉर्नर नंबर 1, ब्रुक ने की ख्वाजा की बराबरी; पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-3 बैटर Jansatta

5 days ago
80 Google News Hindi Entertainment

100 दिनों तक पर्दे पर लगी रही राजेश खन्ना की फिल्म, 1 टेक में शूट हुआ था 3.43 मिनट का सबसे रोमांटिक गाना - News18 Hindi

100 दिनों तक पर्दे पर लगी रही राजेश खन्ना की फिल्म, 1 टेक में शूट हुआ था 3.43 मिनट का सबसे रोमांटिक गाना News18 Hindi

2 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app