Different reports: OTT film release issue, OPD heat problems, and Indore bank strike
The three sources cover unrelated events: an OTT film "Toxic" facing release delays, patients and doctors struggling with heat in OPDs, and a bank workers' strike in Indore that halted payments. No common event is identified across the outlets.
First reported 1 week ago · latest update 3 days ago
इंदौर में शुक्रवार को बैंक हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज ठप रहा। जिले की 848 में से करीब 652 बैंक शाखाएं बंद रहीं, जिससे करोड़ों रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। पांच दिवसीय बैंक सप्ताह सहित अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
बैंककर्मी सुबह घरों से तो निकले, लेकिन बैंक शाखाओं में पहुंचने के बजाय प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। वे सांठा बाजार में जमा हुए और रैली के रूप में प्रिंस यशवंत रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे। उनके हाथों में विभिन्न मांगों की तख्तियां थीं और वे नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुईं।
इंदौर में पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग और लंबित मांगों पर केंद्र सरकार के रवैये के विरोध में शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसमें इंदौर के बैंककर्मी भी शामिल रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर की जा रही हड़ताल के दौरान जिले की 848 बैंक शाखाओं में से करीब 652 शाखाएं बंद रहीं। इससे करोड़ों रुपये का लेन-देन शुक्रवार को प्रभावित हुआ।
यूएफबीयू इंदौर के संयोजक मोहनकृष्ण शुक्ला के मुताबिक, बैंककर्मी सुबह 10 बजे सांठा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने जमा हुए। यहां से रैली के रूप में प्रिंस यशवंत रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के कारण राजवाड़ा क्षेत्र का ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
इंदौर: इंदौर में बैंक हड़ताल, करोड़ों के भुगतान अटके, छह सौ से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद रही - Amar Ujala
इंदौर: इंदौर में बैंक हड़ताल, करोड़ों के भुगतान अटके, छह सौ से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद रही Amar Ujala
3 days agoओटीटी रिलीज: ‘टॉक्सिक’ की डिजिटल रिलीज में पेंच, मेकर्स की मांग और प्लेटफॉर्म के प्रस्ताव के बीच अटकी फिल्म - Amar Ujala
ओटीटी रिलीज: ‘टॉक्सिक’ की डिजिटल रिलीज में पेंच, मेकर्स की मांग और प्लेटफॉर्म के प्रस्ताव के बीच अटकी फिल्म Amar Ujala
1 week agoओपीडी में मरीज-डॉक्टर गर्मी से परेशान, सोनोग्राफी भी अटके - Dainik Bhaskar
ओपीडी में मरीज-डॉक्टर गर्मी से परेशान, सोनोग्राफी भी अटके Dainik Bhaskar
4 days ago