T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Sports IN

देश में लखनऊ की हवा सबसे साफ: 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में नंबर-1, स्वच्छता रैंकिग जारी - Dainik Bhaskar

देश में लखनऊ की हवा सबसे साफ: 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में नंबर-1, स्वच्छता रैंकिग जारी Dainik Bhaskar

First reported 1 week ago · latest update 2 hours ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में देश में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत हुए सर्वे में लखनऊ को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शहर चुना गया। इसके लिए नगर निगम को 1.50 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला।

जोन-4 के वार्ड नंबर-70 पेपर मिल कॉलोनी को भी देश का सबसे अच्छा वार्ड चुना गया है। 30 हजार से ज्यादा आबादी वाले वार्डों में इसे पहला स्थान मिला। इसके लिए वार्ड को 50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।

नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में हुए कार्यक्रम में मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने पुरस्कार लिया।

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में इंदौर दूसरे स्थान पर रहा। लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। जबलपुर तीसरे नंबर पर रहा।

उत्तर प्रदेश से इस बार लखनऊ ही इकलौता शहर है, जिसे यह अवार्ड मिला है। खास बात यह है कि पिछले साल 2024-25 में लखनऊ की रैंकिंग 15वीं थी। इस बार शहर सीधे नंबर-1 पर पहुंच गया।

मेयर बोलीं- यह पूरे लखनऊ की उपलब्धि

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान मिलना पूरे लखनऊ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, नगर विकास मंत्री के मार्गदर्शन, नगर निगम की टीम और शहरवासियों के सहयोग को दिया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि पूरे लखनऊ की जनता की है। नगर निगम आगे भी शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए काम करता रहेगा।

नगर आयुक्त और उनकी टीम भी लगातार शहर के लिए अच्छा काम कर रही है। अभी कूड़ागाड़ियां 90 प्रतिशत चल रही हैं। आने वाले समय में 100 प्रतिशत कूड़ागाड़ियां इलेक्ट्रिक ही होंगी।

लखनऊ बना देश का तीसरा सबसे साफ शहर : 41 अंकों की लगाई छलांग, राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी; इस बार अहमदाबाद नंबर-1

लखनऊ देश का तीसरा सबसे साफ शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की लिस्ट जारी हो गई है। इसमें लखनऊ ने पिछली बार से 41 अंकों की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान पाया। लखनऊ नगर निगम को नई दिल्ली में 17 जुलाई को अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं, नंबर-1 पर अहमदाबाद का नाम है। अहमदाबाद पिछली बार 5वें पायदान पर था। (पूरी खबर पढ़िए)

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 5 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

देश में लखनऊ की हवा सबसे साफ: 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में नंबर-1, स्वच्छता रैंकिग जारी - Dainik Bhaskar

देश में लखनऊ की हवा सबसे साफ: 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में नंबर-1, स्वच्छता रैंकिग जारी Dainik Bhaskar

1 week ago
80 Google News Hindi Sports

सचिन से आगे रोहित, गिल नंबर 1; भारत के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर - Jansatta

सचिन से आगे रोहित, गिल नंबर 1; भारत के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर Jansatta

6 days ago
80 Google News Hindi Sports

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1 - ABP News

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1 ABP News

2 days ago
80 Google News Hindi Sports

लखनऊ के अलीगंज में बनेगा शहर का सबसे बड़ा हेल्थ ऐंड स्पोर्ट्स कॉरिडोर, जानिए क्या-क्या सुविधाएं होंगी - Navbharat Times

लखनऊ के अलीगंज में बनेगा शहर का सबसे बड़ा हेल्थ ऐंड स्पोर्ट्स कॉरिडोर, जानिए क्या-क्या सुविधाएं होंगी Navbharat Times

2 hours ago
79 News18 Hindi

देश के सबसे साफ शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे, सीएम योगी राज में यूपी ने रचा इतिहास - News18 Hindi

देश के सबसे साफ शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे, सीएम योगी राज में यूपी ने रचा इतिहास News18 Hindi

1 week ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app