IRCTC से संबंधित विभिन्न समाचार: टिकट बुकिंग ऐप्स और लालू यादव का कानूनी मामला
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में दो अलग-अलग विषयों को कवर किया गया है: एक में दिवाली-छठ के लिए वैकल्पिक ट्रेन टिकट बुकिंग ऐप्स की जानकारी दी गई है, जबकि दूसरी रिपोर्ट में लालू यादव से जुड़े IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत के हालिया आदेशों और परिवार की संलिप्तता पर चर्चा की गई है।
First reported 1 week ago · latest update 4 days agoअभी दिवाली-छठ के ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है. लेकिन, कई लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में अगर आप भी घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट नहीं ले पा रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक ऐप के जरिए आप टिकट बुकिंग शुरू होते ही अपने लिए टिकट बुक कर सकते हैं. हम यहां पर IRCTC Rail Connect की बात नहीं कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं RailOne की. हालांकि, आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.
आपको बता दें कि रेलवे 2 महीने एडवांस में टिकट बुक करने की सुविधा देता है. ऐसे में दिवाली और छठ के लिए अभी विंडो ओपन हो गया है. हालांकि, ज्यादा लोड होने की वजह से कई लोग टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में आप RailOne से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. लेकिन , इसके लिए आपको मास्टर लिस्ट और वॉलेट जैसी सुविधा का फायदा लेना होगा.
आपको बता दें कि RailOne को "सुपर ऐप" कहा जाता है क्योंकि यह कई रेलवे सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है. आप इसका उपयोग रिजर्व्ड, अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने, ट्रेन रनिंग स्टेटस और PNR डिटेल्स चेक करने, कोच की स्थिति जानने, खाना ऑर्डर करने और अन्य रेलवे सेवाओं तक पहुँचने के लिए कर सकते हैं. इसे रोजमर्रा की अधिकांश रेलवे जरूरतों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन किया गया है.
आपको बता दें कि आप 60 दिन एडवांस में टिकट बुक कर सकते हैं. बुकिंग सुबह 8 बजे से शुरू होती है. बुकिंग के लिए हर सेकंड मायने रखता है. जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, हजारों यात्री एक साथ लॉगिन करते हैं. इस वजह से जो लोग यात्री डिटेल्स और पेमेंट जल्दी पूरा कर लेते हैं, उनके पास कन्फर्म टिकट पाने का बेहतर मौका होता है.
RailOne और IRCTC Rail Connect दोनों ही 'Master List' की सुविधा देते हैं, जिससे यात्री पहले से नाम, उम्र और जन्मतिथि सेव कर सकते हैं और एक क्लिक में उन्हें भर सकते हैं. पेमेंट की स्पीड भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है. जल्दबाजी में बुकिंग के दौरान कार्ड डिटेल्स दर्ज करने, OTP का इंतजार करने या बैंक के पेमेंट पेज पर रीडायरेक्ट होने में कीमती सेकंड बर्बाद हो सकते हैं. RailOne एक इन-बिल्ट वॉलेट देता है. जिससे पर्याप्त बैलेंस वाले यूजर्स इन अतिरिक्त स्टेप्स से गुजरे बिना सिंगल क्लिक में पेमेंट पूरा कर सकते हैं.
मेरा साथ भी ऐसा ही हुआ pic.twitter.com/ZuDv4jTlM7
यह इन-बिल्ट वॉलेट सुविधा IRCTC Rail Connect ऐप पर उपलब्ध नहीं है. नतीजतन, पेमेंट मेथड के आधार पर IRCTC के जरिए बुकिंग पूरी करने में 10-15 सेकंड का अतिरिक्त समय लग सकता है. जब सीटें कुछ ही सेकंड में गायब हो सकती हैं, तो वह अतिरिक्त समय काफी मायने रख सकता है.
RailOne पर मास्टर लिस्ट ऐड करना काफी आसानी है. सबसे पहले अपने पुराने IRCTC अकाउंट से इस ऐप में लॉगिन कर लें. इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाने के बाद आपको टॉप पर ही मास्टर लिस्ट का फीचर दिख जाएगा. इसमें उन पैसेंजर्स की डिटेल्स भर दें जो यात्रा करना चाहते हैं. इसके बाद वॉलेट में टिकट अमाउंट ऐड कर दें. इससे जैसे ही आप बुकिंग शुरू करेंगे आपको मास्टर लिस्ट से पैसेंजर्स ऐड करने का ऑप्शन मिलेगा. इससे आपका काफी समय बचेगा. साथ ही पेमेंट मैथड में वॉलेट सेलेक्ट करके इससे पेमेंट करने पर आपको किसी थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप पर रीडायरेक्ट नहीं किया जाएगा और कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलने के चांस काफी बढ़ जाएंगे.
ये भी पढ़ें- शादी या रील के लिए उड़ा रहे हैं ड्रोन? भूलकर भी न करें ये गलती, सीधे जा सकते हैं जेल!
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
दिवाली-छठ के लिए चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? IRCTC से नहीं, इस ऐप से करें बुक, जानें तरीका - ndtv.in
दिवाली-छठ के लिए चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? IRCTC से नहीं, इस ऐप से करें बुक, जानें तरीका ndtv.in
1 week agoक्या है लालू यादव से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला? लपेटे में तेजस्वी से लेकर राबड़ी देवी तक का नाम, IRCTC से जुड़ा कनेक्शन - Navbharat Times
क्या है लालू यादव से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला? लपेटे में तेजस्वी से लेकर राबड़ी देवी तक का नाम, IRCTC से जुड़ा कनेक्शन Navbharat Times
4 days agoIRCTC होटल मामले में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दिया ये आदेश - AajTak
IRCTC होटल मामले में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दिया ये आदेश AajTak
4 days ago