T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 79 3 outlets citing Politics IN

CM Omar Abdullah Addresses Vande Mataram Controversy

Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah stated that adherence to the law regarding the national song is necessary, suggesting that if the Congress party disagrees with the current rules, they should change them while in power. Reports highlight his presence during the singing of the national song, noting a shift in political discourse.

First reported 6 days ago · latest update 4 days ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को वंदे मातरम को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण के गायन या वादन को लेकर जो कानून और वैधानिक प्रावधान मौजूदा समय में लागू हैं, सरकार को उनका पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था केवल जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में लागू है। यदि भविष्य में कांग्रेस सत्ता में आती है और इस कानून को समाप्त करना चाहती है तो वह संसद में इसे निरस्त कर सकती है।

श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार कानून से ऊपर नहीं है और जब तक संबंधित कानून अस्तित्व में है, उसका पालन करना उसकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, 'हमें कानून का पालन करना होगा। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह इस कानून को खत्म कर सकती है। लेकिन जब तक कानून मौजूद है, हमें उसका पालन करना होगा।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की मौजूदगी वाले सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के साथ मौजूदा व्यवस्था के तहत वंदे मातरम के पूर्ण अंतरों का भी पालन करना होगा।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'अगर कांग्रेस सरकार आती है तो मैं दुआ करता हूं कि कांग्रेस सरकार जल्द से जल्द आए और संसद में इसे खत्म कर दे। उन्हें ऐसा करने दीजिए। हमें कोई आपत्ति नहीं है।'

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने कभी भी वंदे मातरम को पार्टी के रूप में स्वीकार नहीं किया है और भविष्य में भी पार्टी इसे स्वीकार नहीं करेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार के रूप में नेशनल कांफ्रेंस को मौजूदा कानून और वैधानिक प्रावधानों का पालन करना होगा।

उन्होंने दोहराया, 'हमें अपने कानूनी और वैधानिक दायित्वों को पूरा करना होगा।'

मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि सरकार का रुख पार्टी के राजनीतिक दृष्टिकोण और सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारियों के बीच अंतर बनाए रखने का है। एक ओर नेकां वंदे मातरम को पार्टी के रूप में स्वीकार नहीं करती, वहीं दूसरी ओर सरकार में रहते हुए वह लागू कानून और वैधानिक प्रावधानों का पालन करने के लिए बाध्य है।

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

'वंदे मातरम' पर CM उमर का बड़ा बयान, कहा- कानून का पालन जरूरी; पसंद न हो तो कांग्रेस सत्ता में आकर बदल दे - Jagran

'वंदे मातरम' पर CM उमर का बड़ा बयान, कहा- कानून का पालन जरूरी; पसंद न हो तो कांग्रेस सत्ता में आकर बदल दे Jagran

4 days ago
83 India Today Hindi

'वंदे मातरम् नहीं अपनाएंगे...', राष्ट्रगीत के सम्मान में 3 मिनट तक खड़े रहने वाले उमर के बदले तेवर - aajtak.in

'वंदे मातरम् नहीं अपनाएंगे...', राष्ट्रगीत के सम्मान में 3 मिनट तक खड़े रहने वाले उमर के बदले तेवर aajtak.in

4 days ago
80 Google News Hindi Entertainment

क्या बदल रही है कश्मीर की सियासी भाषा? 'वंदे मातरम्' पर खड़ा हुआ पूरा सभागार, उमर-फारूक भी रहे मौजूद - jagran.com

क्या बदल रही है कश्मीर की सियासी भाषा? 'वंदे मातरम्' पर खड़ा हुआ पूरा सभागार, उमर-फारूक भी रहे मौजूद jagran.com

6 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app