हिसार SP की चेतावनी-बिना वेरिफिकेशन रेंट पर व्हीकल ना दें: कहा- अपराध में संलिप्तता मिली तो वाहन मालिक पर ह... - Dainik Bhaskar
हिसार SP की चेतावनी-बिना वेरिफिकेशन रेंट पर व्हीकल ना दें: कहा- अपराध में संलिप्तता मिली तो वाहन मालिक पर ह... Dainik Bhaskar
First reported 6 days ago · latest update 4 days agoबिना सत्यापन के किराए पर वाहन देने वाले रेंटल संचालकों पर अब हिसार पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। एसपी सिद्धान्त जैन ने कार, बाइक और अन्य वाहन रेंट पर देने वाली एजेंसियों व संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी व्यक्ति को गाड़ी या बाइक देने से पहले उसके पहचान और पते का विधिवत वेरिफिकेशन किया जाए।
SP सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि यदि किराए पर लिए गए किसी वाहन का उपयोग किसी अपराध में पाया जाता है और संबंधित संचालक के पास किराएदार का पूरा रिकॉर्ड या सत्यापन नहीं मिलता है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा।
ऐसे मामलों में वाहन मालिक और संचालक की सीधी जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें अब रेंटल व्हीकल एजेंसियों का औचक निरीक्षण और निगरानी करेंगी।
संचालकों के लिए गाइडलाइन जारी…
दस्तावेजों की जांच: वाहन देने से पहले वैध पहचान-पत्र (आधार, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और पते का भौतिक या डिजिटल सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
पूरा रिकॉर्ड रखें: किरायेदार का चालू मोबाइल नंबर, वाहन ले जाने और वापस लौटाने का समय व पूरा विवरण रजिस्टर या डिजिटल फाइल में सुरक्षित रखें।
सब-लेटिंग पर रोक: बिना पूर्व जानकारी और रिकॉर्ड के किराएदार को वाहन किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने की अनुमति न दें।
संदेह होने पर पुलिस को दें सूचना: कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आने पर तुरंत नजदीकी थाना या हिसार पुलिस को सूचित करें।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
हिसार SP की चेतावनी-बिना वेरिफिकेशन रेंट पर व्हीकल ना दें: कहा- अपराध में संलिप्तता मिली तो वाहन मालिक पर ह... - Dainik Bhaskar
हिसार SP की चेतावनी-बिना वेरिफिकेशन रेंट पर व्हीकल ना दें: कहा- अपराध में संलिप्तता मिली तो वाहन मालिक पर ह... Dainik Bhaskar
4 days agoअपराजिता फूल की चाय कैसे बनाएं? जानें बनाने का सही तरीका और फायदे - ndtv.in
अपराजिता फूल की चाय कैसे बनाएं? जानें बनाने का सही तरीका और फायदे ndtv.in
6 days agoनीम करोली बाबा की भक्ति में खोईं अपर्णा यादव, हनुमान अंश के एक्टर को लगाया तिलक, प्रतीक की याद ने किया भावु... - News18 Hindi
नीम करोली बाबा की भक्ति में खोईं अपर्णा यादव, हनुमान अंश के एक्टर को लगाया तिलक, प्रतीक की याद ने किया भावु... News18 Hindi
4 days ago