T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 84 3 outlets citing India IN

बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता ने डीसीपीसीआर की बैठक में ब... - Dainik Bhaskar

बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता ने डीसीपीसीआर की बैठक में ब... Dainik Bhaskar

First reported 6 days ago · latest update 3 days ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करना जरूरी है। बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर शिक्षा, कौशल और सम्मानजनक जीवन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बाल भिक्षावृत्ति मुक्त दिल्ली अभियान को जनभागीदारी से मजबूत करने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि अभियान से इच्छुक गैर-सरकारी संगठनों, सिविल सोसायटी संगठनों और आरडब्ल्यूए को जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर बच्चों तक पहुंच बढ़ाई जा सके।

बैठक में डीसीपीसीआर अध्यक्ष डॉ. ओपी व्यास, आयोग के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्कूल स्टाफ का पुलिस सत्यापन जरूरी मुख्यमंत्री ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पॉस्को कानून के प्रति जागरूकता अभियान को लगातार चलाने की सलाह दी।

उन्होंने स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ स्कूल बस और वैन चालकों, अटेंडेंट व सफाई कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि बच्चों की सुरक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही न हो।

मिड-डे मील और आंगनवाड़ी की जांच राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने वाली रसोइयों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कमी मिलने पर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा गया।

बैठक में आंगनवाड़ी और पालना केंद्रों की सुविधाओं तथा बच्चों के साथ कार्यकर्ताओं के व्यवहार की समीक्षा के लिए इंटर्न के माध्यम से रिपोर्ट तैयार कराने पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सरकारी और निगम स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस की व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता ने डीसीपीसीआर की बैठक में ब... - Dainik Bhaskar

बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता ने डीसीपीसीआर की बैठक में ब... Dainik Bhaskar

3 days ago
85 NDTV India

करी पत्ते को पानी में उबालकर पीने से क्या होता है? - ndtv.in

करी पत्ते को पानी में उबालकर पीने से क्या होता है? ndtv.in

3 days ago
80 Google News Hindi Technology

महानंदा हादसे में अब मोबाइल खोलेगा राज: किस रेलकर्मी की कहानी सही, टावर लोकेशन से होगा फैसला - Jagran

महानंदा हादसे में अब मोबाइल खोलेगा राज: किस रेलकर्मी की कहानी सही, टावर लोकेशन से होगा फैसला Jagran

6 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app