लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के विमान की पहली लैंडिंग अटकी, गो-अराउंड के बाद सुरक्षित उतरा - jagran.com
लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के विमान की पहली लैंडिंग अटकी, गो-अराउंड के बाद सुरक्षित उतरा jagran.com
First reported 6 days ago · latest update 5 days ago
जागरण संवाददाता, लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। लखनऊ से रायबरेली जाने का उनका कार्यक्रम फ्लाइट के एक बार में लैंड न होने के कारण विलंबित हो गया।
दिल्ली से लखनऊ आ रहा एअर इंडिया का विमान एआइ-1717 मंगलवार को हवा के अधिक दबाव के कारण लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमौसी में एक बार में लैंडिंग नहीं कर सका।लखनऊ के ऊपर मंडराने के बाद विमान दूसरा चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंड हुआ। इस विमान में रायबरेली से कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सवार थे।
एअर इंडिया के विमान एआइ-1717 ने मंगलवार को दिल्ली से 10 मिनट की देरी से 2:30 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। विमान जैसे ही दोपहर 3:45 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के करीब पहुंचा, हवा के अधिक दबाव के चलते के चलते पायलट को रनवे की एप्रोच अनस्टेबल होने का अंदेशा हुआ।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में देखते हुए पायलट ने लैंडिंग का दोबारा प्रयास करने का निर्णय लिया । पायलट ने एप्रोच अनस्टेबल होने की सूचना एटीसी को दी। इसके बाद विमान ने लैंडिंग के लिए दूसरी बार प्रयास किया। विमान को हवा में चक्कर काटना पड़ा। इस बार दोपहर 3:55 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 लैंडिंग के करीब थी, तभी अचानक उसे एक झटका लगा और वह फिर से ऊंचाई पर जाने लगी। इस घटना से कुछ यात्री घबरा गये। इसके बाद पायलट ने 'गो-अराउंड' किया और विमान को लैंडिंग के लिए दोबारा वापस लाया। दूसरी कोशिश में यह लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर गई।
एअर इंडिया के विमान से लखनऊ आ रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हवा के अधिक दबाव में फंस गया। पायलट रनवे की सेंट्रल लाइन पर लैंडिंग करने में असमर्थ हो गया। इसके बाद एटीसी को सूचना देकर पायलट ने लैंडिंग की जगह गो-अराउंड (लैंडिंग के लिए दोबारा प्रयास करना) किया। दूसरे बार के प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।
यह भी पढ़ें- मलेशिया एयरलाइंस के इंजन में तकनीकी खराबी के बाद चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में 186 यात्री थे सवार
यह भी पढ़ें- वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के कार्गो से निकला धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के विमान की पहली लैंडिंग अटकी, गो-अराउंड के बाद सुरक्षित उतरा - jagran.com
लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के विमान की पहली लैंडिंग अटकी, गो-अराउंड के बाद सुरक्षित उतरा jagran.com
6 days agoब्रिक्स समिट के लिए नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे रूसी सेना के विमान, Photos - AajTak
ब्रिक्स समिट के लिए नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे रूसी सेना के विमान, Photos AajTak
5 days agoअमौसी एयरपोर्ट पर अटकी राहुल गांधी की फ्लाइट, एयर इंडिया का विमान दूसरे प्रयास में उतरा - Zee News
अमौसी एयरपोर्ट पर अटकी राहुल गांधी की फ्लाइट, एयर इंडिया का विमान दूसरे प्रयास में उतरा Zee News
6 days ago