T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 87 3 outlets citing Sports IN

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज पर अनिश्चितता और प्रसारण संबंधी जानकारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के प्रसारण और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मैचों के समय और संभावित प्लेइंग 11 पर चर्चा की गई है, जबकि कुछ रिपोर्टों में सुरक्षा कारणों से मैचों पर संकट के संकेत दिए गए हैं।

First reported 5 days ago · latest update 2 days ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस ट्रैफिक (सेंट्रल रेंज) के डीसीपी ने डीडीसीए को आधिकारिक पत्र लिखकर 13 सितंबर 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल मैच को टालने या फिर से शेड्यूल करने का अनुरोध किया है. क्योंकि इसी समय पर राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भी आयोजित होने वाला है. जिसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा संबंधी चिंताओं की समस्या बनी हुई है. 11 से 13 सितंबर के बीच बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और वीवीआईपी दिल्ली में मौजूद रहने वाले हैं. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस पहले से ही वीवीआईपी मूवमेंट, रूट क्लियरेंस और ट्रैफिक डायवर्जन में पूरी तरह व्यस्त रहेगी. यही मुख्य वजह है कि पहले टी20 मुकाबले को लेकर पुलिस अंमजंश की स्थिति में हैं और पुनर्निर्धारित करने पर जोर दे रही है.

दिल्ली पुलिस ट्रैफिक के मुताबिक मैच के दौरान करीब 25,000 से 35,000 दर्शक मैच का लुत्फ उठाने आ सकते हैं. जिससे बीएसजेड मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट और आसपास के इलाकों में भारी जाम लगने का खतरा है. डीसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल रेंज) ने स्पष्ट कहा है कि BRICS समिट की अंतरराष्ट्रीय अहमियत को देखते हुए मैच को समिट खत्म होने के बाद किसी उपयुक्त तारीख पर कराना चाहिए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा दोनों सुचारू रहें.

पत्र स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) के अनुमोदन से जारी किया गया है. यही नहीं डीडीसीए को पत्र मिल भी चुका है. अब क्रिकेट एसोसिएशन का जवाब क्या होगा, ये देखना काफी दिलचस्प है.

पहला टी20 मैच - 13 सितंबर 2026 - शाम 7:00 बजे - अरुण जेटली स्टेडियम- दिल्ली (सुरक्षा कारणों और ब्रिक्स समिट के चलते इस मैच की तारीख में बदलाव हो सकता है)

दूसरा टी20 मैच - 15 सितंबर 2026 - शाम 7:00 बजे - अरुण जेटली स्टेडियम - दिल्ली

तीसरा टी20 मैच - 17 सितंबर 2026 - शाम 7:00 बजे - अरुण जेटली स्टेडियम - दिल्ली

यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला हुआ ड्रॉ, फिर कैसे ट्रॉफी ले उड़ी ईस्ट जोन? नहीं पता तो जान लें वजह

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 6 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

13 सितंबर के T20I मुकाबले पर छाए संकट के बादल! अफगानिस्तान से भिड़ंत पर सुरक्षा का आया 'बाउंसर' - ndtv.in

13 सितंबर के T20I मुकाबले पर छाए संकट के बादल! अफगानिस्तान से भिड़ंत पर सुरक्षा का आया 'बाउंसर' ndtv.in

4 days ago
84 Hindustan Hindi

हॉटस्टार नहीं...यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें IND vs AFG T20I लाइव - livehindustan.com

हॉटस्टार नहीं...यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें IND vs AFG T20I लाइव livehindustan.com

2 days ago
80 Google News Hindi Sports

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान 3 मैचों की T20I सीरीज 13 से; जानें कितने बजे शुरू होंगे मैच, कहां होगा लाइव प्रसारण - Jansatta

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान 3 मैचों की T20I सीरीज 13 से; जानें कितने बजे शुरू होंगे मैच, कहां होगा लाइव प्रसारण Jansatta

5 days ago
80 Google News Hindi Sports

किस चैनल और एप पर देख पाएंगे IND vs AFG T20I सीरीज के मैच लाइव, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव भूल जाइए - India TV Hindi

किस चैनल और एप पर देख पाएंगे IND vs AFG T20I सीरीज के मैच लाइव, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव भूल जाइए India TV Hindi

4 days ago
80 Google News Hindi Sports

IND vs AFG T20I: संजू का कमबैक तय, वैभव-ईशान पक्के... नीतीश या श‍िवम में से एक बाहर? अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11 - AajTak

IND vs AFG T20I: संजू का कमबैक तय, वैभव-ईशान पक्के... नीतीश या श‍िवम में से एक बाहर? अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11 AajTak

3 days ago
80 Google News Hindi Sports

IND vs AFG 1st T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच? श्रेयस की कप्तानी में नई शुरुआत - jagran.com

IND vs AFG 1st T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच? श्रेयस की कप्तानी में नई शुरुआत jagran.com

2 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app