इंडिगो की सऊदी अरब-दिल्ली फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग: टॉयलेट में बम की धमकी लिखा टिश्यू पेपर म... - Dainik Bhaskar
इंडिगो की सऊदी अरब-दिल्ली फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग: टॉयलेट में बम की धमकी लिखा टिश्यू पेपर म... Dainik Bhaskar
First reported 4 days ago · latest update 4 days agoलखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था।
फ्लाइट को करीब शाम 5:55 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। प्लेन में 133 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल-2 ले जाया गया।
प्लेन को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने केबिन, सीटों, कार्गो और पैसेंजर्स के सामान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है।
विमान ने लखनऊ से गुरुवार शाम 4:17 बजे उड़ान भरी और इसे शाम 5:43 बजे अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया।
10 दिन पहले भी इसी रूट की फ्लाइट को धमकी मिली थी
31 अगस्त को भी सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें…
फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद प्रोटोकॉल…
-----------------------------------
बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए, केबिन में फैली जलने की गंध
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें…
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…
Citations · 4 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
इंडिगो की सऊदी अरब-दिल्ली फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग: टॉयलेट में बम की धमकी लिखा टिश्यू पेपर म... - Dainik Bhaskar
इंडिगो की सऊदी अरब-दिल्ली फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग: टॉयलेट में बम की धमकी लिखा टिश्यू पेपर म... Dainik Bhaskar
4 days agoइंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग: लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान, टॉयलेट में बम की धमकी मिली, 1... - Dainik Bhaskar
इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग: लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान, टॉयलेट में बम की धमकी मिली, 1... Dainik Bhaskar
4 days agoइंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग; लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान - Jagran
इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग; लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान Jagran
4 days agoसऊदी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, मिली थी बम की धमकी - ndtv.in
सऊदी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, मिली थी बम की धमकी ndtv.in
4 days ago