T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Technology IN

देवघर किशोर मौत मामला: मोबाइल और साइकिल गायब, फॉरेंसिक टीम री-क्रिएट करेगी क्राइम सीन, क्या खुलेगा राज? - Prabhat Khabar

देवघर किशोर मौत मामला: मोबाइल और साइकिल गायब, फॉरेंसिक टीम री-क्रिएट करेगी क्राइम सीन, क्या खुलेगा राज? Prabhat Khabar

First reported 5 days ago · latest update 1 hour ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Google News Hindi Technology Authority 80

देवघर किशोर मौत मामला: मोबाइल और साइकिल गायब, फॉरेंसिक टीम री-क्रिएट करेगी क्राइम सीन, क्या खुलेगा राज?

देवघर में दो किशोरों की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी. पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, ऐसे में रांची से आई टीम घटनास्थल पर जांच करेगी.

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव निवासी दो किशोरों की मौत के मामले की जांच अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से आगे बढ़ेगी. पानी से भरे गड्ढे से 28 जुलाई को दोनों किशोरों के शव बरामद होने के बाद पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. मामले की जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक एक्सपर्ट शुक्रवार को देवघर पहुंचेंगे. टीम पुलिस अधिकारियों, मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सकती है. इसके अलावा घटनास्थल पर क्राइम सीन री-क्रिएट कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जायेगी. मामले में पुलिस तीन संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि, पूछताछ के बावजूद अब तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. पुलिस को दोनों किशोरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गयी है. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी है. वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मृतक कृष्णमुरारी के पिता राजीव कुमार गुप्ता ने कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने अज्ञात लोगों पर अपने बेटे की हत्या करने के बाद शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंकने और साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया है.

प्राथमिकी के अनुसार, 28 जुलाई की शाम करीब 4:15 बजे कृष्णमुरारी (14) अपने साथी अरविंद कुमार दास (16) के साथ तपोवन मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकला था. शाम छह बजे तक दोनों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच पड़ोसी गांव चिहरधनियां के कुछ युवकों ने श्मशान घाट जाने वाले रास्ते में ईंट-भट्ठे के समीप पानी से भरे गड्ढे के पास दो जोड़ी चप्पल और एक साइकिल पड़े होने की सूचना दी. सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और चप्पलों की पहचान दोनों किशोरों की होने की बात कही. इसके बाद गड्ढे में खोजबीन की गयी, जहां से दोनों किशोरों के शव बरामद हुए.

घटनास्थल से कृष्णमुरारी का मोबाइल फोन और अरविंद की साइकिल नहीं मिली. इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने अज्ञात लोगों पर दोनों किशोरों की हत्या कर शव गड्ढे में फेंकने और साक्ष्य छिपाने की आशंका जतायी है. अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर पुलिस की कार्रवाई टिकी है.

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

↗ Read the original at Google News Hindi Technology

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

80 Google News Hindi Technology ★ most authoritative citation

देवघर किशोर मौत मामला: मोबाइल और साइकिल गायब, फॉरेंसिक टीम री-क्रिएट करेगी क्राइम सीन, क्या खुलेगा राज? - Prabhat Khabar

देवघर किशोर मौत मामला: मोबाइल और साइकिल गायब, फॉरेंसिक टीम री-क्रिएट करेगी क्राइम सीन, क्या खुलेगा राज? Prabhat Khabar

5 days ago
80 Google News Hindi Entertainment

देवघर में सिनेमा हॉल के अंदर कारोबारी के बेटे से रंगदारी की दबंगई, हथियार के साथ चार गिरफ्तार - Jagran

देवघर में सिनेमा हॉल के अंदर कारोबारी के बेटे से रंगदारी की दबंगई, हथियार के साथ चार गिरफ्तार Jagran

1 day ago
80 Google News Hindi Politics

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देवघर में मंदिरों से लाभुकों के घर तक जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया - Prabhat Khabar

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देवघर में मंदिरों से लाभुकों के घर तक जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया Prabhat Khabar

1 hour ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app