T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 86 3 outlets citing India IN

पुतिन से गले मिले, ईरानी राष्ट्रपति का थामा हाथ; BRICS से पीएम मोदी का दुनिया को बड़ा संदेश क्या? - Hindustan

पुतिन से गले मिले, ईरानी राष्ट्रपति का थामा हाथ; BRICS से पीएम मोदी का दुनिया को बड़ा संदेश क्या? Hindustan

First reported 4 days ago · latest update 3 days ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Hindustan Hindi Authority 84

नई दिल्ली में शनिवार (12 सितंबर) से 18वां BRICS शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत कई देशों के बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कुछ कल यानी शनिवार को आएंगे। शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार की शाम ब्रिक्स बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री मोदी ने दुनियाभर से आए नेताओं का स्वागत किया।

इसके साथ ही इस फोरम पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पूरी दुनिया को बड़ा संदेश गया है। इस फोरम पर जहां प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को गले लगाया, वहीं ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान का हाथ थामे रहे। यह नजारा दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ रिश्ते और दोस्ती की अकाट्स कहानी बयां करता है। दरअसल, यह तस्वीर मौजूदा वैश्विक स्थिति में काफी मायने रखती है क्योंकि एक तरफ रूस यूक्रेन के साथ पिछले साढ़े चार साल से जंग लड़ रहा है, जिसे अमेरिका समेत उसके मित्र देश हथियार और पैसा दे रहे हैं तो दूसरी तरफ ईरान भी अमेरिका के साथ पिछले छह महीने से दो-दो हाथ कर रहा है। यह तस्वीर बताती है कि वैश्विक व्यवस्था और वैश्विक शांति बहाली की दिशा में भारत एक अहम सहयोगी हो सकता है।

बहरहाल, ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''वैश्विक व्यापार तभी आगे बढ़ सकता है जब समुद्री मार्ग सुरक्षित हों, आपूर्ति मार्ग खुले रहें और नाविक सुरक्षित हों। यही वजह है कि भारत नौवहन की स्वतंत्रता और नाविकों की सुरक्षा का दृढ़ समर्थक है।'' प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि दो लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप और 120 यूनिकॉर्न के साथ भारत समाधानों का एक वैश्विक केंद्र बन रहा है।

मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत वृद्धि और स्थिरता के लिए विश्वास का स्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भर में व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, भारत आर्थिक सेतुओं का निर्माण कर रहा है। उन्होंने ब्रिक्स व्यापार परिषद से 10 व्यापार बाधाओं को दूर करने पर एक रिपोर्ट तैयार करने और हर साल 100 ब्रिक्स स्टार्टअप को विस्तार देने के लिए समर्थन देने का आग्रह किया। मोदी ने परिषद से 1,000 नई साझेदारियां विकसित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन पैमानों पर हमें हर साल प्रगति की समीक्षा करनी होगी।

फोरम को संबोधित करते हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि दुनिया भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बेहद जटिल दौर से गुजर रही है। उन्होंने ब्रिक्स सदस्यों के बीच व्यापार में राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग का विस्तार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, ''ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए हमें खंडित सहयोग से व्यापार बुनियादी ढांचे के क्रमिक एकीकरण की ओर बढ़ना होगा। इस संबंध में कई उपाय विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, जिनमें प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण और एकीकरण, व्यापार सुगमता, विनियामक और प्रशासनिक बाधाओं में कमी, सीमा पार बाजारों का विकास और संयुक्त निजी क्षेत्र के निवेश को सुगम बनाना शामिल है।''

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी फोरम को संबोधित किया। पुतिन ने BRICS बिजनेस फोरम में कहा कि BRICS GDP में G7 से आगे निकल चुका है। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि हम दुनिया में ग्रोथ इंजन बन रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि पता नहीं इस स्थिति में भी उस समूह को G7 क्यों कहा जाता है। पुतिन ने ये भी कहा कि ब्रिक्स देशों के पास बड़े, गतिशील और जीवंत घरेलू बाजार हैं। इसलिए हम भरोसेमंद साझेदारों के साथ संबंध विकसित कर रहे हैं। ब्रिक्स देशों के गतिशील एवं मजबूत घरेलू बाजारों का जिक्र करते हुए कहा पुतिन ने कहा कि उनका देश वैश्विक ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस पर्यटन, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में दिलचस्प एवं संभावनाओं से भरे उपायों के लिए खुला है। पुतिन ने कहा, ''हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर वैश्विक ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में योगदान देने तथा आर्कटिक परिवहन गलियारे और उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे जैसे भरोसेमंद लॉजिस्टिक मार्ग विकसित करने के लिए तैयार हैं।'' उन्होंने कहा कि रूस स्मार्ट प्रौद्योगिकी और मानव-रहित परिवहन जैसे क्षेत्रों में मानव संसाधन प्रशिक्षण तथा अनुप्रयुक्त अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने का भी इरादा रखता है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

↗ Read the original at Hindustan Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

84 Hindustan Hindi ★ most authoritative citation

पुतिन से गले मिले, ईरानी राष्ट्रपति का थामा हाथ; BRICS से पीएम मोदी का दुनिया को बड़ा संदेश क्या? - Hindustan

पुतिन से गले मिले, ईरानी राष्ट्रपति का थामा हाथ; BRICS से पीएम मोदी का दुनिया को बड़ा संदेश क्या? Hindustan

3 days ago
83 India Today Hindi

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज PM मोदी से होगी मुलाकात - AajTak

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज PM मोदी से होगी मुलाकात AajTak

4 days ago
80 Google News Hindi Health

BRICS समिट: कार्डियक सर्जन हैं मसूद पेजेशकियान? जान‍िए कैसे एक डॉक्टर से बने ईरान के राष्ट्रपति - AajTak

BRICS समिट: कार्डियक सर्जन हैं मसूद पेजेशकियान? जान‍िए कैसे एक डॉक्टर से बने ईरान के राष्ट्रपति AajTak

3 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app