BRICS 2026 summit in Delhi focuses on technology, rare minerals and India‑Russia ties
Multiple Hindi outlets report that the 2026 BRICS summit in Delhi highlighted cooperation on technology and the supply of critical minerals, with Prime Minister Modi urging against weaponisation of these resources. Coverage also mentions a special menu served to President Putin, reflecting India‑Russia cultural ties.
First reported 4 days ago · latest update 1 day agoBRICS Summit 2026 : समिट के लिए लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 सितंबर को भारत आ चुके हैं. 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस अहम सम्मेलन में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान और यूएई समेत कई देशों के बड़े-बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच राष्ट्रपति पुतिन के ठहरने की व्यवस्था दिल्ली के मशहूर ITC मौर्या होटल में की गई है, जहां उनके सम्मान में एक विशेष थाली और खास डेजर्ट मेन्यू तैयार करके परोसा गया.
ITC मौर्या के शेफ्स ने राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत के लिए इंडियन और रूसी संस्कृति का अनूठा संगम पेश किया गया. होटल की ओर से तैयार की गई इस स्पेशल थाली में भारत की परंपरा को दर्शाने वाली खास तरह की मिठाइयों को शामिल किया गया.
होटल का कहना है कि ये थाली भारत की विविध फूड हेरिटेज और मेहमाननवाजी का प्रतीक है, जिसे खास तौर पर ब्रिस्क समिट के अवसर पर तैयार किया गया है.
पुतिन के सम्मान में ITC मौर्या ने चॉकलेट मैट्रियोश्का डॉल्स भी तैयार की गई थी. ये रूस की पारंपरिक गुड़ियाएं हैं, जो वहां की संस्कृति, एकता और विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती हैं. इन्हें आकर्षक चॉकलेट डिजाइन के रूप में तैयार किया गया.
इसके अलावा रूसी वास्तुकला और प्राकृतिक सौंदर्य से प्रेरित एक विशेष चॉकलेट स्कल्पचर भी तैयार किया गया था, जिसमें रूस के प्रतिष्ठित स्थलों और स्थापत्य कला की झलक देखने को मिली.
होटल ने भारतीय स्वाद को अंतरराष्ट्रीय अंदाज में पेश करने के लिए खास चॉकलेट बॉनबॉन्स भी तैयार किया था. इन चॉकलेट्स में इलायची, केसर, गुलाब, अदरक और सौंफ जैसे भारतीय मसालों का उपयोग किया गया.
ये फ्यूजन डेजर्ट न सिर्फ भारतीय फ्लेवर को दर्शाता है, बल्कि विदेशी मेहमानों को भारतीय मसालों की अनूठी खुशबू और स्वाद से भी परिचित कराता है.
ये भी पढ़ें - भारत-चीन के बीच 6 साल बाद अब फिर शुरू होगी ग्वांगझू-दिल्ली की सीधी फ्लाइट, जिनपिंग के दौरे से पहले बड़ी खबर
Citations · 4 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
BRICS Summit 2026: दिल्ली में पुतिन को परोसी गई खास थाली, व्यंजनों में दिखी भारत-रूस की झलक - ndtv.in
BRICS Summit 2026: दिल्ली में पुतिन को परोसी गई खास थाली, व्यंजनों में दिखी भारत-रूस की झलक ndtv.in
3 days agoBrics Summit 2026: दुनिया बदली, समीकरण बदले...फिर एक ही मंच पर होंगे दिग्गज; इस बार का ब्रिक्स सम्मेलन खास क्यों? - Navbharat Times
Brics Summit 2026: दुनिया बदली, समीकरण बदले...फिर एक ही मंच पर होंगे दिग्गज; इस बार का ब्रिक्स सम्मेलन खास क्यों? Navbharat Times
4 days agoBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश - Prabhat Khabar
BRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश Prabhat Khabar
1 day agoBRICS Summit 2026 में PM मोदी की दो टूक, बोले- टेक्नोलॉजी और जरूरी खनिजों का 'हथियारीकरण' रोकना होगा - India.com
BRICS Summit 2026 में PM मोदी की दो टूक, बोले- टेक्नोलॉजी और जरूरी खनिजों का 'हथियारीकरण' रोकना होगा India.com
1 day ago