T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 84 3 outlets citing Politics IN

प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की नई दिल्ली में मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान राहुल और प्रियंका गांधी ने भी इब्राहिम से मुलाकात की, और एक ब्रिक्स डिनर के दौरान इब्राहिम द्वारा हिंदी गाने गाने का वीडियो चर्चा में रहा।

First reported 3 days ago · latest update 2 days ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
BBC News Hindi Authority 90

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स डिनर के दौरान हिन्दी फ़िल्मों के दो मशहूर गाने गाए. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में अनवर इब्राहिम पियानो की धुन पर किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख़्वाब हो तुम या कोई हक़ीक़त’ और मुकेश का गीत ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ गाते नज़र आ रहे हैं. क़रीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में वह दोनों गानों के कुछ अंतरे गाते दिखाई देते हैं.

अनवर इब्राहिम ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “गुरु, थोड़ा-सा गाने की इजाज़त है?”

किशोर कुमार का ‘ख़्वाब हो तुम या कोई हक़ीक़त’ गाना 1965 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘तीन देवियां’ का है. वहीं, मुकेश की आवाज़ में लोकप्रिय हुआ ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ 1964 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘संगम’ का गीत है.

इससे पहले फ़रवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान अनवर इब्राहिम ने एक आधिकारिक वीडियो मोंटाज शेयर किया था. इसमें फ़िल्म ‘कभी ख़ुशी कभी ग़म’ का लोकप्रिय गाना ‘बोले चूड़ियाँ’ इस्तेमाल किया गया था.

अनवर इब्राहिम मलेशिया के 10वें प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने 24 नवंबर 2022 को प्रधानमंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभाली थी. इससे पहले वह 1993 में मलेशिया के 7वें डिप्टी प्रधानमंत्री बने थे.

↗ Read the original at BBC News Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

90 BBC News Hindi ★ most authoritative citation

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने ब्रिक्स डिनर के दौरान गाए किशोर कुमार और मुकेश के गाने

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स डिनर के दौरान हिन्दी फ़िल्मों के दो मशहूर गाने गाए. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

2 days ago
83 India Today Hindi

मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, नाश्ते पर हुई चर्चा - AajTak

मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, नाश्ते पर हुई चर्चा AajTak

2 days ago
80 Google News Hindi Politics

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ वार्ता की - ThePrint Hindi

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ वार्ता की ThePrint Hindi

3 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app