Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और खुलासे
बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और व्यक्तिगत खुलासे देखने को मिले। काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के स्वभाव पर चर्चा की, जबकि माही और लव गिल के व्यवहार को लेकर अन्य प्रतिभागियों के साथ तीखी बहस हुई।
First reported 6 days ago · latest update 3 hours from nowगायक अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की दोस्ती 21 साल पुरानी है, जो साल 2005 के रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के समय से चली आ रही है. 'बिग बॉस -20' में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के जुनून, उनकी जुझारू भावना और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ की. अरिजीत के बारे में बात करते हुए काजी तौकीर ने कहा, "भाई मैं तुम्हें बता रहा हूं कि वह आदमी मेरी जिंदगी है." काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के संगीत के प्रति जुनून के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे सिंगर घंटों तक अपनी संगीत की दुनिया में खोए रह सकते हैं.
काजी तौकीर ने बताया कैसे इंसान हैं अरिजीत सिंह
उन्होंने कहा, "वो बंदा मेरी जान है. उसका फाइटिंग स्पिरिट पागलपन वाला है. वो 8 घंटे तक नहीं थकता. सितार लेकर बैठता है. जब शुरू करता है तो समय का कुछ पता ही नहीं चलता. सात घंटा, छह घंटा, लगातार, उसी चीज में खोया रहता है." काजी तौकीर ने बताया कि अरिजीत सिंह के लिए असली मजा प्रोसेस और संगीत में ही है. उन्होंने कहा, "मुझे कपड़ों का शौक है, उसके लिए मजा है प्रोसेस. उसका संगीत."
ये भी पढ़ें- बिना प्यार की अरेंज मैरिज, 2000 में आई फिल्म को बनने में लगे 4 साल, 8 के आठ गाने हिट, उदित, कुमार सानू, अलका, सोनू की चौकड़ी की धूम
अपने पसंदीदा अरिजीत सिंह के गाने के बारे में पूछे जाने पर काजी इमोशनल हो गए. उन्होंने 2013 की फिल्म आशिकी 2 के गाने 'तुम ही हो' को चुना. उन्होंने यह गाना अपने दोस्त को डेडिकेट करते हुए कहा कि उनका उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता है और वह उनकी इतनी इज्जत करते हैं कि अल्फाज कम पड़ जाएं. काजी ने कहा, "आई लव यू, अरिजीत भाई. वी लव अरिजीत. अरिजीत भाई, आई लव यू सो मच. पूरा देश उनसे प्यार करता है, भाई. कुछ बोलने की बात ही नहीं है."
काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती
काजी और अरिजीत की दोस्ती दो दशक से भी ज्यादा पुरानी है. दोनों 2005 में फेम गुरुकुल में युवा कंटेस्टेंट के तौर पर मिले थे और करियर के अलग-अलग रास्तों पर जाने के बावजूद करीबी दोस्त बने रहे. काजी के बिग बॉस 20 में एंट्री के बाद उनकी दोस्ती को एक और बार सबके सामने समर्थन मिला. अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि काजी ने उन्हें पहली बार रियलिटी शो देखने की वजह दी है.
ये भी पढ़ें- 1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, कुमार सानू, साधना, अलका की आवाज ने 7 के सात गानों की फिल्म सुपरहिट
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
Bigg Boss 20 Episode: काजी तौकीर ने बताया कैसे इंसान हैं अरिजीत सिंह, बोले- उसी चीज में खोया रहता है - ndtv.in
Bigg Boss 20 Episode: काजी तौकीर ने बताया कैसे इंसान हैं अरिजीत सिंह, बोले- उसी चीज में खोया रहता है ndtv.in
6 days agoBigg boss 20 LIVE: 'थूकते होंगे लोग इस पर', माही ने पार की हदें! कैप्टेंसी टास्क में स्काउट-अरिश्फा की दादागिरी - Navbharat Times
Bigg boss 20 LIVE: 'थूकते होंगे लोग इस पर', माही ने पार की हदें! कैप्टेंसी टास्क में स्काउट-अरिश्फा की दादागिरी Navbharat Times
3 days agoBigg Boss 20: 'बॉडी शेमिंग', लव गिल ने आम्रपाली दुबे पर कर दिया ऐसा कमेंट, भड़कीं एक्ट्रेस ने लगाई क्लास - News18 Hindi
Bigg Boss 20: 'बॉडी शेमिंग', लव गिल ने आम्रपाली दुबे पर कर दिया ऐसा कमेंट, भड़कीं एक्ट्रेस ने लगाई क्लास News18 Hindi
3 hours from now