विभिन्न क्षेत्रों में 'आमने-सामने' की घटनाएं: ब्रिक्स सम्मेलन, सड़क दुर्घटना और प्रशासनिक विवाद
यह रिपोर्ट तीन अलग-अलग घटनाओं को कवर करती है: ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की बैठक, लुधियाना में एक सड़क दुर्घटना जिसमें दो युवकों की मृत्यु हुई, और एक नए अस्पताल के उद्घाटन के बाद भी बंद रहने पर स्वास्थ्य विभाग व निर्माण एजेंसी के बीच विवाद।
First reported 5 days ago · latest update 7 hours from nowलुधियाना में दो युवकों की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार देर रात सिधवां बेट-भूंदड़ी मुख्य मार्ग पर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क के पक्के हिस्से पर जा गिरे। सिर के बल गिरने के कारण दोनों नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर दूर तक खून फैल गया, जिसे देखकर राहगीर मदद के लिए रुके। कुछ लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन करके बुलाया।
वहीं, दूसरे बुरी तरह घायल नौजवान को लोगों ने बेहद नाजुक स्थिति में उठाकर तत्काल नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के पश्चात उसे भी मृत घोषित कर दिया।
तिहाड़ा और भूंदड़ी के रहने वाले थे दोनों मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों और मोबाइल की मदद से उनकी शिनाख्त की गई। पहले मृतक की पहचान शिंदरपाल सिंह (25) निवासी गांव तिहाड़ा के रूप में हुई है। वह सोलर सिस्टम लगाने और मरम्मत करने का काम करता था। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह (28) निवासी गांव भूंदड़ी के तौर पर हुई है।
मोड़ पर अनियंत्रित होकर टकराईं बाइक प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार शिंदरपाल सिंह देर शाम अपना सोलर सिस्टम का काम निपटाकर बाइक पर घर वापस आ रहा था। वहीं, हरप्रीत सिंह भी अपने काम के सिलसिले से लौटकर अपने गांव भूंदड़ी की दिशा में जा रहा था। जब दोनों सिधवां बेट-भूंदड़ी मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी अंधेरा होने के कारण दोनों की बाइकों के बीच टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए थे। मोटरसाइकिल के पार्ट्स और खून सड़क पर फैला हुआ था।
अत्यधिक खून बहना बनी मौत की वजह बाइक आपस में टकराते ही दोनों नौजवान हवा में उछलकर सीधे पक्की सड़क पर सिर के बल गिरे, जिससे उनके सिर की हड्डियां टूट गईं और ब्लीडिंग शुरू हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण शिंदरपाल सिंह ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हरप्रीत सिंह के शरीर में भी नाममात्र की सांसें बची थीं। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, मगर उसने भी इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया जांच अधिकारी वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां मौजूद साक्ष्य एकत्र किए हैं। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी सरकारी सिविल अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में सुरक्षित रखवा दिया गया है। प
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
लुधियाना में एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत: आमने-सामने की टक्कर से एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अ... - Dainik Bhaskar
लुधियाना में एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत: आमने-सामने की टक्कर से एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अ... Dainik Bhaskar
2 days agoमोदी-जिनपिंग आमने-सामने, ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दुनिया की हाई प्रोफाइल बातचीत; एजेंडे में सीमा से व्यापार तक कई मुद्दे - Navbharat Times
मोदी-जिनपिंग आमने-सामने, ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दुनिया की हाई प्रोफाइल बातचीत; एजेंडे में सीमा से व्यापार तक कई मुद्दे Navbharat Times
5 days agoलोकार्पण के महीनों बाद भी बंद पड़ा नया अस्पताल, जिम्मेदारी पर स्वास्थ्य विभाग और निर्माण एजेंसी अब हुए आमने... - Dainik Bhaskar
लोकार्पण के महीनों बाद भी बंद पड़ा नया अस्पताल, जिम्मेदारी पर स्वास्थ्य विभाग और निर्माण एजेंसी अब हुए आमने... Dainik Bhaskar
7 hours from now