T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 132 5 outlets citing India IN

गुरुग्राम व मेरठ में गणेशोत्सव के दौरान बच्चों और नागरिकों ने गणपति की मूर्तियाँ स्थापित कीं

विभिन्न शहरों में गणेशोत्सव के आरंभ के साथ स्थानीय लोग और बच्चों ने गणपति की मूर्तियाँ बनाई और घर‑घर में स्थापित कीं। कुछ रिपोर्टों में प्रधानमंत्री मोदी ने एक मंत्री के घर जाकर दर्शन किए, जबकि अन्य में केवल स्थानीय उत्सव गतिविधियों का उल्लेख है।

First reported 1 day ago · latest update 4 hours ago
T.A.M verified this synthesis across 5 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

मेरठ में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करेंगे। इसके साथ ही शहर में गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाएगी।

गणपति स्थापना के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1:29 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। गणेश चतुर्थी को लेकर मेरठ के बाजारों में भी पिछले कई दिनों से रौनक है। गणेश प्रतिमाओं के साथ पूजा सामग्री, फूल, सजावटी सामान और मोदक की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।

इस बार बाजार में गणपति की छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं तक कई वैरायटी उपलब्ध हैं। घर में स्थापना के लिए लोग खासतौर पर छोटी और पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं को भी पसंद कर रहे हैं।

गणपति के भोग के लिए बाजार में मोदक की 10 से ज्यादा वैरायटी मौजूद हैं। ड्राई फ्रूट, केसर, बेसन, पेड़ा और बूंदी लड्डू मोदक समेत कई फ्लेवर दुकानों पर मिल रहे हैं। अलग-अलग वैरायटी के अनुसार इनकी कीमत भी तय है। गणेश चतुर्थी के चलते मिठाई की दुकानों पर भी मोदक की मांग बढ़ी है।

घरों के साथ पंडालों में भी तैयारी

शहर में कई स्थानों पर सार्वजनिक गणेश उत्सव के लिए पंडाल तैयार किए गए हैं। यहां गणपति स्थापना के बाद आरती, भजन, प्रसाद वितरण और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घरों में भी श्रद्धालु गणपति की पूजा कर मोदक का भोग लगाएंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

गणेश चतुर्थी के साथ शुरू होने वाला यह उत्सव कई दिनों तक चलेगा। श्रद्धालु अपनी परंपरा के अनुसार गणपति को घर में रखने के बाद निर्धारित दिन पर विसर्जन करेंगे। इसके बाद अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 5 reports from 5 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

मेरठ में आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा: बाजारों में गणेश मूर्तियों से लेकर मोदक तक की खूब खरीदारी, शुभ मुह... - Dainik Bhaskar

मेरठ में आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा: बाजारों में गणेश मूर्तियों से लेकर मोदक तक की खूब खरीदारी, शुभ मुह... Dainik Bhaskar

1 day ago
82 Amarujala

गुरुग्राम में बच्चों ने बनाई गणपति की मूर्ति - Amar Ujala

गुरुग्राम में बच्चों ने बनाई गणपति की मूर्ति Amar Ujala

1 day ago
80 Google News Hindi Entertainment

सुनीता आहूजा अकेली ही गणपति बप्पा घर लेकर आईं, न गोविंदा न बच्चे, हर सीढ़ियां चढ़ते हुए ढोल पर किया बवाल डांस - Navbharat Times

सुनीता आहूजा अकेली ही गणपति बप्पा घर लेकर आईं, न गोविंदा न बच्चे, हर सीढ़ियां चढ़ते हुए ढोल पर किया बवाल डांस Navbharat Times

1 day ago
80 Google News Hindi Politics

'गणपति बप्पा मोरया': महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का आगाज, पीएम मोदी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं; तस्वीरें - Amar Ujala

'गणपति बप्पा मोरया': महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का आगाज, पीएम मोदी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं; तस्वीरें Amar Ujala

1 day ago
80 Google News Hindi Business

किस मंत्री के घर जाकर पीएम मोदी ने किए गणपति बप्पा के दर्शन? शेयर की फोटोज - ABP News

किस मंत्री के घर जाकर पीएम मोदी ने किए गणपति बप्पा के दर्शन? शेयर की फोटोज ABP News

4 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app