T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Sports IN

भारतीय टीम ने एशिया कप जीत के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी को मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं लिया, और पीसीबी प्रमुख स्टेडियम से बाहर निकल गए। सभी स्रोत इस घटना को रिपोर्ट करते हैं, लेकिन कोई अतिरिक्त विवरण नहीं दिया गया।

First reported 1 day ago · latest update 1 day ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को फाइनल में हराया। इसके बाद एक बार फिर से ड्रामा देखने को मिला। मोहसिन नकवी, जिनके हाथों ने भारतीय पुरुष टीम ने 2025 एशिया कप के फाइनल में ट्रॉफी नहीं ली थी। अब महिला टीम ने भी लगभग वैसा ही किया है।

भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है। नकवी एसीसी के अध्यक्ष होने के नाते फाइनल में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे और उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर्स-अप का चेक दिया लेकिन भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है।

नकवी चीफ गेस्ट के तौर पर एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंचे थे। वे पोडियम पर भी दिखे और श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर्स-अप का चेक दिया। हालांकि, जब ट्रॉफी देने की बारी आई, तो टीम इंडिया काफी समय तक उसे लेने के लिए बाहर नहीं आई। यही नहीं इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी भारतीय महिला टीम के साथ दिखाई दिए। नकवी पोडियम पर रुके रहे लेकिन भारतीय टीम ट्रॉफी के लेने के लिए नहीं आई।

इससे पहले 2025 एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। उस वक्त नकवी ट्रॉफी लेकर अपने साथ चले गए थे और अब तक भारत को वो ट्रॉफी नहीं मिली है। अब महिला टीम ने भी उनके हाथों से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया है।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा (69) और स्मृति मंधाना (59) के अर्धशतकों के दम पर 183 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 72 रनों से मैच को अपने नाम किया और ट्रॉफी पर आठवीं बार कब्जा जमाया। गेंदबाजी में भारत के लिए दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए। श्री चरणी को भी तीन सफलता मिली।

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में उनकी टीम ने जीता शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का खिताब, पहले सीजन ही जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

यह भी पढ़ें- IND W vs SL W: शेफाली-स्मृति के दम पर भारत ने श्रीलंका को रौंदा, 8वीं बार एशिया कप जीतकर पुराना हिसाब भी बराबर किया

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

पाकिस्‍तान की फिर हुई फजीहत, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी - Jagran

पाकिस्‍तान की फिर हुई फजीहत, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी Jagran

1 day ago
80 Google News Hindi Business

कितने अमीर हैं मोहसिन नकवी, पाकिस्तान में चलाते हैं कई बिजनेस, भारत ने फिर नहीं - ABP News

कितने अमीर हैं मोहसिन नकवी, पाकिस्तान में चलाते हैं कई बिजनेस, भारत ने फिर नहीं ABP News

1 day ago
79 News18 Hindi

भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, स्टेडियम छोड़ निकले पीसीबी चीफ - News18 Hindi

भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, स्टेडियम छोड़ निकले पीसीबी चीफ News18 Hindi

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app