T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 102 3 outlets citing India IN

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर: मालिक ने दोस्त पर लगाया आरोप

गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कार के मालिक का दावा है कि घटना के समय गाड़ी उसका दोस्त कल्याण चला रहा था, जबकि मामले में पुलिस कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

First reported 1 day ago · latest update 20 hours ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
BBC News Hindi Authority 90

हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर रविवार को एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उसने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एफ़आईआर दर्ज की है.

साथ ही पुलिस ने बताया है कि उसने अभियुक्त की पहचान कर ली है और तीन टीमें बनाई गई हैं.

वहीं कार के कथित मालिक ने समाचार एजेंसी से कहा है कि उनके दोस्त ने दो दिनों के लिए कार उधार ली थी.

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है और कई लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

सिया नामक महिला बाइकर ने रविवार की शाम को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया.

इस वीडियो में बाइक पर लगे कैमरे से कार से बाइक को टक्कर मारने की घटना दर्ज हुई है.

सिया का दावा है कि जब वो रविवार की सुबह संडे राइड के दौरान अपने दोस्तों के साथ बाइक चला रही थीं तो एक कार ने उनका पीछा किया.

उन्होंने कहा, "गोल्फ़ कोर्स रोड से जाते समय एक गाड़ी वाला उनका शुरुआत से पीछा कर रहा था. उसने गाड़ी से कोई एक्शन किया तो मैंने उससे कहा कि थोड़ा दूर चलाओ. वो कहता है कि 'बाइक रोको.' मुझ पर विश्वास करिए वो दारू पिए हुए थे."

"मैं कोशिश करती हूं कि मैं उससे थोड़ा आगे चलूं ताकि वो अपनी गाड़ी मेरे बाइक के आगे लाकर न लगाए. उसी समय मेरा फ़्रेंड मेरे पीछे आता है और मुझे कवर करने की कोशिश करता है. हालांकि कार वाले ने मेरा लगातार पीछा किया और आख़िर में कट मारते हुए मुझे टक्कर मारकर निकल जाता है."

"जब उसने मुझे टक्कर मारी तो मेरे दोस्त ने उसे कार को रोकने को कहा. मेरे दोस्त ने उसे रेड लाइट पर फिर से रोका और गाड़ी से निकलने को कहा लेकिन उसने कहा कि 'मेरी ग़लती नहीं है.' और वो वहां से भाग गया."

इसके साथ ही महिला बाइकर सिया ने गुरुग्राम पुलिस से अपील की है कि वो इस मामले में कार्रवाई करे.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उन पोस्ट पर कमेंट कर बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है.

गुरुग्राम पुलिस ने एक्स पर लिखा, "पीड़िता की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली है. आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी."

इसके बाद एक और एक्स पोस्ट में गुरुग्राम पुलिस ने लिखा, "इस घटनाक्रम में आरोपी की पहचान कर ली गई है. तीन टीमें लगाई गई हैं. आरोपी के ठिकानों पर रेड की जा रही है. आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं."

वहीं, गुरुग्राम एसीपी अभिलक्ष जोशी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि संबंधित महिला से संपर्क साधा गया है और स्वतः संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 गुरुग्राम में एफ़आईआर रजिस्टर कर ली गई है.

उन्होंने बताया, "आरोपी की डिटेल्स गाड़ी की द्वारा देखी जा रही है और महिला को जांच में शामिल करके जो भी मामला आता है उसके हिसाब से आगे कार्रवाई होगी. महिला ने जो वीडियो में आरोप लगाया है, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी."

महिला बाइकर के वीडियो में दिख रही कार मारुती सुज़ुकी की सियाज़ मॉडल है.

इस कार के कथित मालिक मनीष ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की है.

उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपनी कार को अपने कल्याण सिंह नाम के दोस्त को दिया था.

समाचार एजेंसी एएनआई से मनीष ने कहा, "ये मेरी गाड़ी है. मैं काम पर था और मेरे दोस्त ने कार उधार ली थी. कल्याण सिंह ने कहा था कि उन्हें कहीं जाना था. उन्होंने दो दिनों के लिए इसे लिया था."

"मुझे एक्सीडेंट के बारे में आज सुबह पता चला. मैंने उन्हें कॉल किया लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया. मैंने अपने पिता और दूसरे लोगों को उनके घर पर भेजा. वो हरियाणा में पलवल ज़िले से हैं."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

↗ Read the original at BBC News Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

90 BBC News Hindi ★ most authoritative citation

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में अब तक क्या हुआ?

राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

20 hours ago
85 NDTV India

'मेरा दोस्त कल्याण चला रहा था कार', गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली गाड़ी के मालिक ने बताया सब - ndtv.in

'मेरा दोस्त कल्याण चला रहा था कार', गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली गाड़ी के मालिक ने बताया सब ndtv.in

1 day ago
83 India Today Hindi

गुरुग्राम: कार सवार ने मारी टक्कर, लेडी बाइकर ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट क‍िया Video - AajTak

गुरुग्राम: कार सवार ने मारी टक्कर, लेडी बाइकर ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट क‍िया Video AajTak

23 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app