T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 87 3 outlets citing World SA

Houthi missile and drone attack on Saudi Arabia leaves 13 injured

Houthi forces launched a significant missile and drone attack targeting multiple cities in Saudi Arabia, resulting in 13 injuries. Reports highlight the incident's impact on regional security and diplomatic relations.

First reported 2 days ago · latest update 18 hours ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन संघर्ष सोमवार को एक बार फिर भोषण मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान समर्थित हूतियों ने सऊदी अरब के कई शहरों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे।

इस हमले में 13 लोग घायल हो गए और कम से कम सात रिहाइशी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हूती सेनाओं ने खमीस मुशेत, आभा और ताइफ जैसे प्रमुख शहरों को निशाना बनाया।

खमीस मुशेत स्थित एक सैन्य हवाई अड्डे पर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे गए, जिनका मुख्य लक्ष्य विमान हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद के डिपो थे। हमले के तुरंत बाद सऊदी अधिकारियों ने दक्षिणी क्षेत्रों में आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया है।

जवाबी कार्रवाई में सऊदी और यमनी वायु सेना ने भी हूती ठिकानों पर हवाई हमले और तेज कर दिए हैं। लाल सागर के किनारे बसे मोचा बंदरगाह के आसपास के इलाकों पर भीषण बमबारी की गई है।

दूसरी ओर, हूती विद्रोही यमन के पश्चिमी तट और लाल सागर के मुहाने पर स्थित पेरिम द्वीप पर कब्जा जमाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। इन हमलों के बीच खाड़ी देशों और ईरान के बीच होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर होने वाली महत्वपूर्ण बातचीत भी टल गई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि यह समुद्री जलमार्ग उनके पूर्ण नियंत्रण में है और बंद है।

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

सऊदी अरब पर हूतियों का भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन से कई शहरों का बनाया निशाना; 13 घायल - Jagran

सऊदी अरब पर हूतियों का भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन से कई शहरों का बनाया निशाना; 13 घायल Jagran

2 days ago
85 NDTV India

सऊदी अरब के पाक शहर मक्का पर हूती का हमला, पाकिस्तान ने खींचे हाथ; इस्लामी नाटो का क्या हुआ? - ndtv.in

सऊदी अरब के पाक शहर मक्का पर हूती का हमला, पाकिस्तान ने खींचे हाथ; इस्लामी नाटो का क्या हुआ? ndtv.in

18 hours ago
83 India Today Hindi

हूतियों का सऊदी अरब पर फिर धावा, 13 नागरिकों के घायल होने की खबर - AajTak

हूतियों का सऊदी अरब पर फिर धावा, 13 नागरिकों के घायल होने की खबर AajTak

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app