विविध समाचार: ब्रिक्स, अंतरिक्ष और फिल्म पुरस्कार
यह संकलन ब्रिक्स के दक्षिण की राजनीति पर प्रभाव, अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती और बिहार की चार हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने से संबंधित है।
First reported 4 days ago · latest update 3 hours from now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर वैश्विक कार्यक्रम में देश के किसी न किसी हिस्से का बैकग्राउंड बनाया जाता है, जिसके सामने प्रधानमंत्री विश्व नेताओं का स्वागत करते हैं। इसलिए इसमें कुछ ज्यादा राजनीतिक पहलू देखने की जरुरत नहीं है। लेकिन इन दोनों घटनाक्रमों में दक्षिण भारत और खास कर तमिलनाडु की राजनीति से जोड़ कर देखा जाने लगा है।
इसे परिसीमन के मसले पर समर्थन जुटाने के भाजपा के अभियान से भी जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार को महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए संसद में दो तिहाई बहुमत की जरुरत है और वह बहुमत तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक डीएमके साथ नहीं दे। समाजवादी पार्टी का साथ भाजपा को नहीं मिलेगा क्योंकि वहां पांच महीने में चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले सपा किसी तरह से भाजपा के साथ नहीं दिखना चाहेगी। इसलिए डीएमके पर निर्भरता है। माना जा रहा है कि तमिल गौरव का प्रदर्शन भाजपा की उस जरुरत से जुड़ा है। प्रधानमंत्री बार बार संगम लिटरेचर और तमिल भाषा की श्रेष्ठता की बात भी करते रहते हैं।
Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar - nayaindia.com
ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar nayaindia.com
4 days agoअंतरिक्ष में अब हथियार तैनात - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar - nayaindia.com
अंतरिक्ष में अब हथियार तैनात - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar nayaindia.com
3 days agoबिहार की चार हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, - nayaindia.com
बिहार की चार हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, nayaindia.com
3 hours from now