T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 84 3 outlets citing Sports IN

एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला पहला सिल्वर मेडल, 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने जीता

हिंदी समाचार स्रोतों के अनुसार एशियन गेम्स 2026 के उद्घाटन दिवस में भारत की महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर मेडल जीता, जिससे देश को पहला पदक मिला। अन्य रिपोर्टें टूर्नामेंट के शेड्यूल, अन्य देशों के मैच और संभावित मेडल अवसरों की जानकारी देती हैं, लेकिन मुख्य तथ्य समान है।

First reported 4 days ago · latest update 4 hours from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर देश ...और पढ़ें

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत को मिली सफलता

एलावेनिल, सोनम, विदर्शा की तिकड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 का आज पहला दिन है और पहले ही दिन भारत को खुशखबरी मिली है। भारतीय महिला टीम ने 10 मीयर एयर राइफ इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता है।

एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी ने दमदार खेल दिखाया और कुल 1898.0 का स्कोर हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पहले नंबर पर चीन रहा जो गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा।

ये मैच काफी रोमांचक रहा और भारत ने चीन को अच्छी टक्कर दी। चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में पिछला बेस्ट स्कोर 1902 था, जो चीन ने 2025 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में बनाया था। इस बार चीन ने 1904.02 का स्कोर किया। जापान 1897.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 6 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

Asian Games 2026: पहले ही दिन भारत की बेटियों ने बिखेरी चमक, सिल्वर मेडल पर लगाया निशाना - Jagran

Asian Games 2026: पहले ही दिन भारत की बेटियों ने बिखेरी चमक, सिल्वर मेडल पर लगाया निशाना Jagran

4 hours from now
80 Google News Hindi Sports

Asian Games 2026: टीम इंडिया का पहला मैच कब? 17 सितंबर से शुरुआत, देखें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल - Jansatta

Asian Games 2026: टीम इंडिया का पहला मैच कब? 17 सितंबर से शुरुआत, देखें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल Jansatta

4 days ago
80 Google News Hindi Sports

Asian Games 2026: श्रीलंका ने मलेशिया को हराया, सेमीफाइनल में अब पाकिस्तान से मुकाबला; अट्टापट्टू ने खेली तूफानी पारी - Jansatta

Asian Games 2026: श्रीलंका ने मलेशिया को हराया, सेमीफाइनल में अब पाकिस्तान से मुकाबला; अट्टापट्टू ने खेली तूफानी पारी Jansatta

1 day ago
80 Google News Hindi Sports

Asian Games 2026 LIVE Streaming: पाकिस्तान-श्रीलंका पहला सेमीफाइनल, कब, कहां और कैसे देखें मैच - Jansatta

Asian Games 2026 LIVE Streaming: पाकिस्तान-श्रीलंका पहला सेमीफाइनल, कब, कहां और कैसे देखें मैच Jansatta

6 hours ago
80 Google News Hindi Sports

Asian Games 2026: क्विंसी से पहले पदक की आस, क्रिकेट में भी मेडल पक्का करने का मौका, देखें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल - Navbharat Times

Asian Games 2026: क्विंसी से पहले पदक की आस, क्रिकेट में भी मेडल पक्का करने का मौका, देखें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल Navbharat Times

33 minutes from now
79 News18 Hindi

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला पहला मेडल, 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने जीता सिल्वर - News18 Hindi

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला पहला मेडल, 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने जीता सिल्वर News18 Hindi

4 hours from now

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app