विभिन्न घटनाओं में 46 की संख्या का उल्लेख
विभिन्न समाचार रिपोर्टों में 46 की संख्या का उल्लेख अलग-अलग संदर्भों में किया गया है, जिसमें अभिनेता एजाज खान का विवाद, विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी और स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की जांच शामिल है। ये घटनाएं एक-दूसरे से संबंधित नहीं हैं।
First reported 5 days ago · latest update 1 hour from now
बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान अक्सर किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार वो अपनी से छोटी उम्र की इंफ्लुएंसर को डेट के लिए पूछने की वजह से ट्रोल हो गए. एजाज ने नोएडा की रहने वाली नियती को इंस्टाग्राम पर पर्सनल मैसेज किया था. वो उन्हें कॉफी या वाइन डेट पर मिलना चाहते थे. नियती ने उनकी वही चैट पब्लिक कर दी, और अब एक्टर की जमकर खिल्ली उड़ रही है.
एजाज खान को लेकर हुए सनसनीखेज दावे
नियती ने अपना वीडियो शेयर करते हुए एजाज के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट और एक वॉइस नोट भी दिखाया. उनके मुताबिक, एजाज ने उनसे पहले पूछा कि वो कहां से हैं? जब उन्होंने बताया कि वो नोएडा से हैं, तो एक्टर ने कहा कि वो फिलहाल दिल्ली में हैं और क्या वो उनसे मिलना चाहेंगी?
एजाज की इस बात के कारण नियति बताती हैं कि वो समझ चुकी थीं कि उनकी बातचीत किस तरफ जा रही हैं. फिर भी उन्होंने एक्टर से बातचीत जारी रखी. हालांकि इसके बाद एजाज खान ने कथित तौर पर एक वॉइस नोट भेजा, जिसमें वो उनसे कह रहे हैं कि अगर समय हो तो दोनों मिल सकते हैं और साथ में कॉफी या वाइन पी सकते हैं.
नियति इस पूरे मामले पर बेहद नाराज नजर आईं, और कहा कि उन्हें ये सब काफी अजीब और गलत लगा. उनके मुताबिक लोग कितने घटिया हो सकते हैं. उनका अकाउंट भी इतना फेमस नहीं है, फिर भी एजाज जब उन्हें मैसेज कर सकते हैं. तो शायद ऐसे में वो अकेली लड़की नहीं हैं, जिन्हें एजाज मैसेज करते होंगे. उन्हें शक है कि एक्टर कई दूसरी लड़कियों से भी इसी तरह बात करते होंगे.
A post shared by Niyati | Style & Scent (@nextdoorniyatii)
नियति के इन दावों के बाद, कई लोगों ने एजाज खान को ट्रोल किया है. एक्टर की सोच पर सवाल उठ रहे हैं. यूजर्स का लिखना है कि उन्होंने अपनी से बेहद कम उम्र की लड़की पर लाइन मारने की कोशिश की, जो शर्मनाक बात है. इंफ्लुएंसर के सपोर्ट में अधिकतर सभी लोग नजर आए हैं. फिलहाल एजाज खान ने इन आरोपों पर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. बता दें कि एजाज खान की उम्र 46 साल है. वो शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता भी हैं.
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
46 साल के एजाज खान ने यंग इंफ्लुएंसर पर मारी लाइन! कॉफी डेट के लिए किया मैसेज, हुए ट्रोल - AajTak
46 साल के एजाज खान ने यंग इंफ्लुएंसर पर मारी लाइन! कॉफी डेट के लिए किया मैसेज, हुए ट्रोल AajTak
5 days agoविज्ञान प्रीमियर लीग में चंचल और कामाक्षी ने मारी बाजी: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 46 विद्यार्थियों ने वि... - bhaskar.com
विज्ञान प्रीमियर लीग में चंचल और कामाक्षी ने मारी बाजी: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 46 विद्यार्थियों ने वि... bhaskar.com
3 days agoप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 46 मरीज ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को निशुल्क दवाएं बांटी - Dainik Bhaskar
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 46 मरीज ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को निशुल्क दवाएं बांटी Dainik Bhaskar
1 hour from now