T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 99 3 outlets citing Technology IN

Apple ने iOS 27 अपडेट जारी किया

Apple ने अपना नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 जारी कर दिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस अपडेट के फीचर्स, संगत iPhone मॉडल्स और इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

First reported 8 hours ago · latest update 3 hours ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने आखिरकार अपना नया iOS 27 अपडेट भारत समेत दुनियाभर में रोलआउट कर दिया है। लंबे टाइम से इसकी बीटा टेस्टिंग चल रही थी अब एलिजिबल iPhone यूजर्स अपने डिवाइस में ये नया सॉफ्टवेयर अपडेट इनस्टॉल कर सकते हैं। हमारे iPhone 16 Pro पर भी iOS 27 का अपडेट शो हो रहा है, जिसका साइज 13.66GB है। इसका मतलब है कि यूजर्स अब इसे सीधे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि iOS 27 को एप्पल ने इस साल WWDC 2026 में पहली बार पेश किया था। कंपनी ने इसके बाद इस नए OS के कई डेवलपर और पब्लिक बीटा वर्जन रिलीज किए। अब इसका स्टेबल वर्जन सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है।

हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि अपडेट सभी डिवाइस पर एक ही टाइम पर दिखाई दे, ये जरूरी नहीं है। कुछ यूजर्स को अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त भी लग सकता है। बीते दिन रात के वक्त तो किसी बग की वजह से iOS 27 अपडेट पर क्लिक करने पर iOS 26.7 का अपडेट दिखा रहा था।

Take a tour of the latest updates, including the introduction of Siri AI, an entirely new version of Siri that draws on your personal context and helps you search for content or take action across a variety of apps.

See what's new: https://t.co/WQ2sBBtRuw pic.twitter.com/C5uABQwteN

एप्पल ने इस बार iOS 27 के लिए iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल्स को सपोर्ट किया है। इसके अलावा 2nd और 3rd जनरेशन के iPhone SE को भी नया अपडेट दिया है।

नए वाले iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo में तो iOS 27 अपडेट पहले से ही इंस्टॉल मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 10000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 8GB RAM, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

iOS 27 अपडेट हुआ जारी, जानिए किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा और कैसे करें डाउनलोड - Jagran

iOS 27 अपडेट हुआ जारी, जानिए किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा और कैसे करें डाउनलोड Jagran

7 hours ago
80 Prabhat Khabar

Apple iOS 27 Rollout India: आपके iPhone में कब मिलेगा अपडेट? जानें फीचर्स और लिस्ट - Prabhat Khabar

Apple iOS 27 Rollout India: आपके iPhone में कब मिलेगा अपडेट? जानें फीचर्स और लिस्ट Prabhat Khabar

3 hours ago
79 News18 Hindi

iOS 27 Release: Apple का बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट, पुराने iPhone में क्या बदलेगा और किसे मिलेगा फायदा? - News18 Hindi

iOS 27 Release: Apple का बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट, पुराने iPhone में क्या बदलेगा और किसे मिलेगा फायदा? News18 Hindi

8 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app