T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 84 3 outlets citing Politics IN

PM Modi to inaugurate SEMICON India 2026

Prime Minister Narendra Modi is scheduled to inaugurate the SEMICON India 2026 event at Yashobhoomi on September 17. The event will feature over 600 companies and focus on advancements in semiconductor technology, chip manufacturing, and artificial intelligence.

First reported 2 days ago · latest update 3 hours from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Zee News Hindi Authority 82

भारत को टेक्नोलॉजी की दुनिया में सुपरपावर बनाने के लिए टाटा ग्रुप ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है. SEMICON India 2026 के मंच से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ रणधीर ठाकुर ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स देश के सेमीकंडक्टर नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 16 नए इंटरनेशनल और इंडियन एग्रीमेंट्स (MoU) साइन करने जा रही है. यह कदम देश के करोड़ों युवाओं के लिए बहुत बड़ा गेमचेंजर साबित होने वाला है. सम्मेलन की शुरुआत में भाषण देते हुए रणधीर ठाकुर ने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का सबसे बड़ा फायदा हमारे देश के यूथ को ही मिलेगा. जो नई टेक्नोलॉजी और कारखाने आज बनाए जा रहे हैं, वे कल हमारे युवाओं का नया वर्कप्लेस बनेंगे.

रणधीर ठाकुर ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट की शानदार ग्रोथ का डेटा शेयर किया. उन्होंने बताया कि साल 2014 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये का था, जो 2026 में बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो चुका है. उन्होंने कहा कि अब यह बहस पूरी तरह खत्म हो चुकी है कि 'क्या भारत में चिप बन सकती है?' अब असली सवाल यह है कि 'हम कितनी तेजी से भारत को सेमीकंडक्टर का सबसे बड़ा हब बना सकते हैं?' उन्होंने सरकार की नई पॉलिसीज की जमकर तारीफ की और कहा कि सरकारी मदद से रास्ते की सारी रुकावटें दूर हो चुकी हैं.

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात के धोलेरा में अपना पहला चिप बनाने वाला फैब्रिकेशन प्लांट (Fab) और असम के जागीरोड में एडवांस्ड पैकेजिंग प्लांट लगा रही है. रणधीर ठाकुर ने बताया कि दोनों ही जगहों पर काम बहुत तेजी से चल रहा है और सब कुछ तय समय पर पूरा हो रहा है. केवल गुजरात के धोलेरा प्लांट के कंस्ट्रक्शन, केमिकल्स और सप्लाई के लिए 450 से ज्यादा ग्लोबल पार्टनर्स दिन-रात काम में लगे हुए हैं. ये दोनों प्लांट्स शुरू होने के बाद भारत को विदेश से महंगी चिप्स मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स जिन 16 नई कंपनियों के साथ एग्रीमेंट कर रही है, उसमें दुनिया भर के बड़े टेक ब्रांड्स शामिल हैं. इनमें यूरोप की नेक्सपेरिया और बेसी जैसी नामी कंपनियां हैं. जापान से फुजीफिल्म, सुमितोमो, सोजित्ज और अजीनोमोटो जैसी दिग्गज कंपनियां टाटा के साथ हाथ मिला रही हैं. इसके अलावा मलेशिया की केलिंगटन और सिंगापुर की एसेन्डस जैसी ग्लोबल कंपनियां भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुकी हैं. भारत की तरफ से एलएंडटी (L&T) सेमीकंडक्टर्स, आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स और गति शक्ति यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाएं इस मेगा प्रोजेक्ट में टाटा का साथ दे रही हैं. इससे पहले टाटा ने दुनिया की नंबर-1 चिप मशीन मेकर कंपनी ASML के साथ भी बड़ी डील साइन की थी.

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने देश में जॉब्स का नया रिकॉर्ड बना दिया है. रणधीर ठाकुर ने गर्व से बताया कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अब तक 1.5 लाख से ज्यादा डायरेक्ट नौकरियां दे चुकी है. सेमीकंडक्टर फील्ड का नियम है कि यहां 1 डायरेक्ट जॉब मिलने पर मार्केट में 10 इनडायरेक्ट नौकरियां अपने आप बन जाती हैं. यानी लाखों परिवारों की जिंदगी संवर रही है. सबसे कमाल की बात यह है कि टाटा की कुल वर्कफोर्स में 65 परसेंट से ज्यादा महिलाएं हैं. इनमें से ज्यादातर महिलाएं छोटे गांवों और गरीब परिवारों से आती हैं, जिन्हें वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग देकर टेक-एक्सपर्ट बनाया गया है.

भविष्य के लिए बेस्ट टैलेंट तैयार करना टाटा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. कंपनी के ताइवानी पार्टनर PSMC के फैब्रिकेशन प्लांट में भारत के अलग-अलग कॉलेजों से निकले 300 यंग इंजीनियर्स इस समय हाई-टेक ट्रेनिंग ले रहे हैं. ये युवा ताइवान से दुनिया की सबसे एडवांस्ड चिप मेकिंग टेक्नोलॉजी सीखकर भारत लौटेंगे और धोलेरा तथा असम के प्लांट्स में काम संभालेंगे.

रणधीर ठाकुर के भाषण से साफ है कि भारत अब टेक्नोलॉजी में दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं रहेगा. आज जो चिप्स भारत में डिजाइन और तैयार हो रही हैं, वे कल आने वाले एआई (AI), 5G/6G इंटरनेट, स्मार्ट कार्स और सुपरकंप्यूटर्स को पावर देंगी. टाटा का यह 16 MoU वाला मास्टरप्लान भारतीय युवाओं को एक ऐसा वर्ल्ड-क्लास प्लेटफॉर्म देगा, जहां वे पूरी दुनिया के इंजीनियर्स को सीधी टक्कर दे सकेंगे.

↗ Read the original at Zee News Hindi

Citations · 6 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

82 Zee News Hindi ★ most authoritative citation

Semicon India 2026: टाटा की 16 विदेशी कंपनियों के साथ डील पक्की, अब चीन-अमेरिका नहीं बल्कि भारत बनाएगा दुनिया की सबसे धांसू माइक्रोचिप - Zee News

Semicon India 2026: टाटा की 16 विदेशी कंपनियों के साथ डील पक्की, अब चीन-अमेरिका नहीं बल्कि भारत बनाएगा दुनिया की सबसे धांसू माइक्रोचिप Zee News

15 minutes from now
80 Google News Hindi Politics

पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे - DD News

पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे DD News

2 days ago
80 Google News Hindi Politics

17 सितंबर को SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल - India TV Hindi

17 सितंबर को SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल India TV Hindi

18 hours ago
80 Google News Hindi Politics

SEMICON India 2026 से पहले पीएम मोदी की बड़ी बैठक, सेवा तीर्थ में जुटे टॉप सेमीकंडक्टर कंपनियों के दिग्गज - India TV Hindi

SEMICON India 2026 से पहले पीएम मोदी की बड़ी बैठक, सेवा तीर्थ में जुटे टॉप सेमीकंडक्टर कंपनियों के दिग्गज India TV Hindi

14 hours ago
80 Google News Hindi Technology

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास? - ABP News

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास? ABP News

19 minutes ago
80 Google News Hindi Politics

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा - DD News

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा DD News

3 hours from now

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app