T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Sports IN

Asian Games 2026: Updates on Indian athletes and team preparations

Reports cover various aspects of the 2026 Asian Games, including BCCI preparations for the cricket team in Japan and athlete performances. Officials have also publicly congratulated Mirabai Chanu on winning a silver medal.

First reported 1 week ago · latest update 1 hour ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Zee News Hindi Authority 82

एशियन गेम्स 2026 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जापान में खिलाड़ियों के ठहरने और सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन BCCI ने मेंस क्रिकेट टीम के लिए अलग रहने की व्यवस्था करने का फैसला किया है. बोर्ड का कहना है कि टीम में खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ की संख्या तय सीमा से ज्यादा है, इसलिए यह कदम उठाया गया है.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक मेंस टीम के सदस्यों की संख्या आयोजन समिति की तय सीमा से अधिक है. इसी वजह से बोर्ड ने टीम के लिए अलग से ठहरने की व्यवस्था की है. उनका कहना है कि सपोर्ट स्टाफ की बड़ी संख्या को देखते हुए यह जरूरी था और बोर्ड टूर्नामेंट के दौरान पुरुष टीम को अलग-थलग नहीं रखना चाहता. महिला क्रिकेट टीम के लिए स्थिति अलग है. उसकी कुल सदस्य संख्या आयोजन समिति की तय 20 सदस्यों की सीमा के भीतर है. इसलिए महिला टीम को एशियन गेम्स की आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई गई रहने की सुविधाओं में ही ठहराया जा रहा है. जापान में मैचों के लिए मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कुछ अन्य एशियाई क्रिकेट बोर्डों की ओर से सवाल उठाए गए हैं. इसके बावजूद BCCI ने स्थानीय आयोजन समिति पर भरोसा जताया है. देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड को उम्मीद है कि आयोजन समिति मैच वेन्यू पर खिलाड़ियों के लिए जरूरी और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. उन्होंने यह भी बताया कि वह 1 अक्टूबर को जापान पहुंचेंगे. इसके बाद वह वहां की वास्तविक स्थिति को खुद देखकर ज्यादा स्पष्ट जानकारी दे सकेंगे. एशियन गेम्स के लिए फुल-स्ट्रेंथ टीम भारत ने इस बार एशियन गेम्स को काफी गंभीरता से लिया है.

BCCI ने मजबूत T20I टीम भेजा है, जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो वनडे टीम के नियमित या पहली पसंद के खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप की तैयारियां भी महत्वपूर्ण स्टेज में पहुंच रही हैं. इसके अलावा भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है. ऐसे में प्रमुख खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में भेजने के फैसले पर क्रिकेट जगत में अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. भारत का टारगेट गोल्ड मेडल पर 2022 एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उस समय मेन खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आराम दिया गया था. भारत ने दूसरे दर्जे की टीम के साथ 2022 एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था. इस बार तस्वीर काफी अलग है.

BCCI ने एशियन गेम्स को प्राथमिकता देते हुए मजबूत टीम भेजने का फैसला किया. देवजीत सैकिया ने कहा, बोर्ड एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल को काफी महत्व देता है. भारत के पास एक साथ कई मजबूत टीमें तैयार करने की क्षमता है और इसी वजह से एशियन गेम्स को सामान्य टूर्नामेंट की तरह नहीं देखा जा रहा. देवजीत सैकिया ने यह भी साफ किया कि बुमराह और नियमित कप्तान अय्यर सहित मजबूत टीम को भेजने का मकसद एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतना है. बता दें कि एशियन गेम्स 2026 के बीच भारत और जापान के क्रिकेट रिश्तों को बढ़ावा देने के मकसद से 22 सितंबर को दोनों देशों के बीच एक T20I मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है. देवजीत सैकिया ने कहा, भारत-जापान T20I का विचार ICC चेयरमैन जय शाह की पहल से सामने आया. उन्होंने बताया कि जुलाई में एडिनबर्ग में हुई ICC बैठक के दौरान जय शाह ने उन्हें जापान के अपने समकक्ष के साथ बातचीत के लिए बैठाया था. सैकिया के मुताबिक जापान में क्रिकेट धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा है और इस पहल का मकसद खेल को दुनिया के ज्यादा से ज्यादा हिस्सों तक पहुंचाना है.

BCCI ने भी इस विचार का समर्थन किया और भारत-जापान T20I आयोजित करने पर सहमति बनी.

↗ Read the original at Zee News Hindi

Citations · 4 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

82 Zee News Hindi ★ most authoritative citation

Asian Games 2026: BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जापान पहुंचते ही टीम इंडिया के लिए किया ये खास इंतजाम - Zee News

Asian Games 2026: BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जापान पहुंचते ही टीम इंडिया के लिए किया ये खास इंतजाम Zee News

4 days ago
80 Google News Hindi Sports

Asian Games 2026: क्रिकेट से कबड्डी तक एक्शन, किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी? - AajTak

Asian Games 2026: क्रिकेट से कबड्डी तक एक्शन, किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी? AajTak

1 week ago
80 Google News Hindi Sports

Asian Games 2026: दूसरे दिन क्विंसी डिसूजा की नजर डबल मेडल पर, फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम - Jagran

Asian Games 2026: दूसरे दिन क्विंसी डिसूजा की नजर डबल मेडल पर, फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम Jagran

3 days ago
80 Google News Hindi Politics

Asian Games 2026 : प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री मांडविया ने मीराबाई चानू को सिल्वर जीतने पर दी बधाई - DD News

Asian Games 2026 : प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री मांडविया ने मीराबाई चानू को सिल्वर जीतने पर दी बधाई DD News

1 hour ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app