T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 86 3 outlets citing General IN

विभिन्न क्षेत्रों में 31 की संख्या से जुड़ी खबरें

विभिन्न समाचार स्रोतों ने 31 की संख्या से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं की रिपोर्ट दी है, जिनमें सीसीएल का स्वच्छता अभियान, राहुल गांधी की सभा के लिए शर्तें और केरल फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों पर विवाद शामिल हैं। ये सभी स्वतंत्र घटनाएं हैं जिनका आपस में कोई संबंध नहीं है।

First reported 5 days ago · latest update 25 minutes from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
India Today Hindi Authority 83

राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. मध्य प्रदेश पुलिस ने कार्यक्रम के लिए आयोजकों के सामने 31 सुरक्षा शर्तें रखी हैं. इनमें आयोजन स्थल पर भीड़ संभालने और लोगों के आने-जाने के रास्तों को लेकर आयोजकों और पुलिस की संयुक्त जिम्मेदारी तय की गई है. और पढ़ेंकांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम की अनुमति की प्रक्रिया में बीजेपी की ओर से बार-बार रुकावटें पैदा करने की कोशिश की गई. वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या और अन्य जरूरी जानकारियों को लेकर पुलिस और प्रशासन का सहयोग नहीं कर रही है.सुरक्षा शर्तों में वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवालाकांग्रेस के मुताबिक, पुलिस की ओर से दिए गए सुरक्षा शर्तों वाले दस्तावेज में वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है. इसमें 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुई घटना में सुरक्षा चूक और कार्यक्रम के आयोजकों की भूमिका का जिक्र किया गया है.पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती बम हमले में हत्या कर दी गई थी. वर्मा आयोग का गठन इस हत्या से जुड़ी सुरक्षा खामियों की जांच के लिए किया गया था.

Advertisement मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि पार्टी के किसी कार्यक्रम की सुरक्षा शर्तों में पहली बार राजीव गांधी की हत्या का जिक्र किया गया है. उन्होंने इसे लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए.पटवारी ने कहा, ''पहले सरकार ने राहुल गांधी की SPG सुरक्षा वापस ले ली (2019 में), और अब उनके कार्यक्रम के लिए अनुमति देते समय उनके पिता की हत्या का हवाला दिया जा रहा है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है.पवन खेड़ा ने भी उठाए सवालकांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी सुरक्षा दस्तावेज में वर्मा आयोग की रिपोर्ट का उल्लेख किए जाने पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ''यह बहुत निंदनीय है कि आप राहुल गांधी को रोकने के लिए उनके पिता की हत्या का हवाला दे रहे हैं. बिना किसी रुकावट के राहुल गांधी के कार्यक्रम को सुरक्षा मुहैया कराएं.''खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने कार्यक्रम की अनुमति मिलने की प्रक्रिया में बार-बार बाधा डालने की कोशिश की और कहा कि इसके लिए बीजेपी को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.मध्य प्रदेश पुलिस ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं।पहले श्री राहुल गांधी जी को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले उनके पिता, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की दुखद हत्या का हवाला देकर धमकाने की कोशिश की गई।अब coaching centres के संचालकों को… pic.twitter.com/PaDIe5hO1A— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) September 18, 2026बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया Advertisement राज्य बीजेपी प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या और अन्य जानकारियों के बारे में पुलिस और प्रशासन को सही जानकारी नहीं दे रही है.उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने के मकसद से वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है. वरना, अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो कांग्रेस तुरंत सरकार पर दोष मढ़ेगी.”पुलिस ने कहा- आयोजकों की भी जिम्मेदारीएडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश डंडोतिया ने बताया कि राहुल गांधी को Z-प्लस सुरक्षा मिली हुई है. पुलिस अधिकारी सुरक्षा इंतजामों को लेकर आयोजकों के साथ बैठकें कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी दस्तावेज में वर्मा आयोग की रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है, जिसमें ऐसे कार्यक्रमों के आयोजकों की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया है.पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकासी व्यवस्था के साथ-साथ आयोजकों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं.1500 वॉलंटियर, 500 महिलाएं होंगी शामिलकांग्रेस के मुताबिक, पुलिस की सुरक्षा शर्तों के तहत आयोजकों को कम से कम 1,500 वॉलंटियर तैनात करने होंगे. इनमें कम से कम 500 महिला वॉलंटियर शामिल होंगी. यदि कार्यक्रम स्थल पर तय क्षमता से ज्यादा भीड़ होती है तो पुलिस को लोगों के आने-जाने पर रोक लगाने का अधिकार होगा.

Advertisement सुरक्षा शर्तों में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर कोई आपत्तिजनक या भड़काऊ तस्वीर, बैनर, पोस्टर या होर्डिंग नहीं लगाया जाएगा. किसी धर्म, जाति, समुदाय या राजनीतिक अथवा गैर-राजनीतिक संगठन के खिलाफ भड़काऊ या अपमानजनक टिप्पणी नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों.पहले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था कार्यक्रमकांग्रेस ने शुरुआत में 12 सितंबर को इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी.मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक स्टेडियम सिर्फ खेल या सरकारी कार्यक्रमों के लिए ही दिया जा सकता है.इसके बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम को 19 सितंबर तक के लिए टाल दिया और रीजनल पार्क के सामने वाली जगह के लिए आवेदन किया. कांग्रेस ने करीब 12,000 वर्ग मीटर जमीन के तीन दिन के अस्थायी लीज के लिए इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के पास 10.08 लाख रुपये जमा किए. बाद में IDA ने अतिरिक्त 4.03 लाख रुपये की मांग की, क्योंकि पार्टी ने तय तारीख से पहले ही जमीन का इस्तेमाल कर लिया था.---- समाप्त ----

↗ Read the original at India Today Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

83 India Today Hindi ★ most authoritative citation

राहुल गांधी की सभा के लिए 31 शर्तें... वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला, राजीव गांधी हत्याकांड की रिपोर्ट का जिक्र - AajTak

राहुल गांधी की सभा के लिए 31 शर्तें... वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला, राजीव गांधी हत्याकांड की रिपोर्ट का जिक्र AajTak

2 days ago
80 Prabhat Khabar

महात्मा गांधी जयंती से शुरू होगा सीसीएल का स्वच्छता अभियान, 31 अक्तूबर तक चलेगा कार्यक्रम - Prabhat Khabar

महात्मा गांधी जयंती से शुरू होगा सीसीएल का स्वच्छता अभियान, 31 अक्तूबर तक चलेगा कार्यक्रम Prabhat Khabar

5 days ago
80 Google News Hindi Entertainment

केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों पर विवाद, शशि थरूर के पोस्ट के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दी सफाई - IANS LIVE

केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों पर विवाद, शशि थरूर के पोस्ट के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दी सफाई IANS LIVE

25 minutes from now

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app