T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 85 3 outlets citing India IN

विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान आज, रोहित पर सवाल, ऐसी है संभावित वनडे टीम, देखें टी20 शेड्यूल भी - ndtv.in

विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान आज, रोहित पर सवाल, ऐसी है संभावित वनडे टीम, देखें टी20 शेड्यूल भी ndtv.in

First reported 3 days ago · latest update 3 hours from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम की अगली सीरीज इसी महीने के आखिर में विंडीज के खिलाफ होगी. इसके तहत टीम शुभमन गिल और टीम श्रेयस अय्यर दोनों ही वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगी. इसके तहत वनडे टीम का ऐलान आज यानी बुधवार को होगा, जबकि टी20 टीम अफगान सीरीज खत्म होने के बाद घोषित की जाएगी. मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय पुरुष चयन समिति, दो सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए दस्तों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बैठक करने की उम्मीद है. जहां, तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 27 सितंबर से शुरू होगी, तो 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. अब जबकि 2027 वनडे विश्व कप अब से बमुश्किल एक साल दूर है, इसलिए विशेष रूप से वनडे टीम दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारत की योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है.

यह भी पढ़ें: अभिषेक-ईशान हुए आमने-सामने! उधर सूर्यकुमार यादव का चैलेंज, कौन बनेगा चैंपियन?

रोहित को लेकर होगा सवालवेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए भारत की वनडे टीम की घोषणा अभी बाकी है. टीम मेंसबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा को लेकर हो सकता है, जो भारत की योजनाओं में अपने स्थान को लेकर अनिश्चितता के बावजूद 2027 वनडे विश्व कप खेलने के लिए उत्सुक हैं. रोहित ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपने हालिया वनडे मैच में शतक लगाया था. इससे वह स्थिति और पेचीदा हो गई है जो 2025 में शुभमन गिल के भारत का वनडे कप्तान बनने के बाद से अनसुलझी रही है. वहीं, हार्दिक पांड्या की फिटनेस एक अन्य मुख्य विचार है, जबकि चयनकर्ता मोहम्मद सिराज को भी वनडे सेटअप में वापस लाने का फैसला कर सकते हैं.

बहरहाल, भारतीय वनडे टीम इस प्रकार हो सकती है:

शुभमन गिल (कप्तान) 2. रोहित शर्मा 3. विराट कोहली 4. केएल राहुल (विकेटकीपर) 5. रुतुराज गायकवाड़ 6. रजत पाटीदार 7. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 8. यशस्वी जयसवाल 9. हार्दिक पांड्या 10. रवींद्र जडेजा 11. कुलदीप यादव 12. मोहम्मद सिराज 13. प्रसिद्ध कृष्णा 14. गुरनूर बरार 15. प्रिंस यादव

वहीं, जापान में एशियाई खेलों का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हो रहा है और इसका और विंडीज सीरीज का कार्यक्रम आपस में टकरा रहा है. इसलिए श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और एशियाई खेलों के लिए चुने गए बाकी खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

इससे चयनकर्ताओं को विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ अपने आखिरी वनडे में शतक बनाने के बाद मिडिल ऑर्डर में मौके की कतार में हैं, जबकि यशस्वी जयसवाल बैकअप ओपनर के रूप में वापसी कर सकते हैं. रजत पाटीदार बैकअप बल्लेबाज के रूप में दौड़ में हैं, तो मोहम्मद सिराज के लय पकड़ने के बाद पेस अटैक में वापसी लगभग तय है. और अन्य बाएं हाथ के स्पिन विकल्पों के अनुपलब्ध होने पर रवींद्र जडेजा को वापस बुलाया जा सकता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से आज टी20 टीम की भी घोषणा की जाएगी. अब जबकि यह सीरीज एशियाई खेलों के बाद होगी, तो कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, तो कई नए खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा 1 छक्के से चूक गए रोहित शर्मा का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये हैं खास रिकॉर्ड वाले टॉप-3 बल्लेबाज

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान आज, रोहित पर सवाल, ऐसी है संभावित वनडे टीम, देखें टी20 शेड्यूल भी - ndtv.in

विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान आज, रोहित पर सवाल, ऐसी है संभावित वनडे टीम, देखें टी20 शेड्यूल भी ndtv.in

3 days ago
85 Dainik Jagran (National)

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्‍टइंडीज टीम का एलान - Jagran

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्‍टइंडीज टीम का एलान Jagran

4 hours ago
84 Hindustan Hindi

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी - Hindustan

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी Hindustan

3 hours from now

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app